सलमान खान ने कर ली दबंग 3 की BOOKING: 28 दिसंबर 2018 को महाक्लैश
आखिरकार सलमान खान की दबंग 3 ने अपनी रिलीज़ डेट चुन ली है। सूत्रों की मानें तो फिल्म 28 दिसंबर 2018 को रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा से क्लैश करने जा रही है।
दिलचस्प ये है कि रणवीर सिंह के सिंबा पोस्टर को देखने के बाद लोगों ने उनके किरदार को दबंग और सिंघम का कॉकटेल बताया था। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दो दबंग भिड़ेंगे।

वहीं दिसंबर में शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो रिलीज़ होने वाली है जो क्रिसमस वीकेंड पर 22 दिसंबर को रिलीज़ हो रही थी। पहले रोहित शेट्टी - करण जौहर की सिंबा भी इसी तारीख को आनी थी लेकिन रणवीर सिंह - शाहरूख खान क्लैश बचा लिया गया।
अब खबर है कि दबंग 3 के लिए भी सलमान को क्रिसमस वीकेंड चाहिए था लेकिन वो शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो से क्लैश नहीं करना चाहते थे इसलिए सलमान खान ने 28 तारीख चुनी।
माना जा रहा है कि ये फिल्म दबंग का प्रीक्वल होगी यानि कि दबंग माईनस 1। नहीं समझे? दरअसल, ये कहानी चुलबुल पांडे के चुलबुल पांडे बनने से पहले की कहानी होगी।
यानि कि चुलुबुल पांडे कैसा था और वो पुलिस ऑफिसर कैसे बना। उसके और उसके परिवार के बीच ऐसे संबंध क्यों थे । अब देखना ये है कि विनोद खन्ना के किरदार को फिल्म में कैसे रखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
