तगड़ा Rumor: सलमान का बदला, रणबीर कपूर को टक्कर, 15 अगस्त 2019 BOOKED
इस साल जून में बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश होना है। दरअसल, ईद पर 15 जून को रिलीज़ होगी सलमान खान की रेस 3 और इसके ठीक दो हफ्तों बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आएगी रणबीर कपूर स्टारर संजू।
दोनों फिल्मों में फिलहाल रणबीर कपूर का पलड़ा साफ तौर पर भारी दिख रहा है। रेस 3 ट्रेलर को चुटकुलों के अलावा और कुछ नहीं मिला है, वहीं संजू टीज़र के बाद से लोग केवल संजय दत्त बायोपिक का इंतज़ार कर रहे हैं।

यानि कि साफ है संजू, रेस 3 का बिज़नेस खाएगी और इसका बदला सलमान ने अभी से ही ले लिया है। अगले साल 15 अगस्त पर रिलीज़ हो रही है रणबीर कपूर की ब्रहास्त्र का पहला पार्ट।
इस साल के अंत में फ्लोर पर जाएगी सलमान खान की दबंग 3 और कयास लगाए जा रहे हैं कि दबंग के लिए, अरबाज़ खान को 15 अगस्त का ही स्लॉट चाहिए।
अब ज़ाहिर सी बात है कि सलमान खान की दबंग सीरीज़ का मुकाबला फिलहाल किसी के लिए भी थोड़ा मुश्किल है। तो रणबीर कपूर के लिए ये सुसाईड से कम नहीं होगा।
[Also Read: मेरी तो फ्लॉप फिल्म भी 100 करोड़ कमा लेती है - सलमान ]
पिछले कुछ सालों में स्टार्स के फेस्टिवल रिलीज़ डेट को बुक करने और स्टूडियो कल्चर के तहत काम करने पर काफी बातें हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications
