सलमान का दा-बैंग टूर मलेशिया में Postponed..सोहेल को भी नहीं पता क्यों
सलमान खान का दा-बैंग टूर अचानक मलेशिया में कैंसल कर दिया गया और किसी को इसका कारण नहीं पता है।
सलमान खान के दा-बैंग टूर जिसमें सलमान खान,सोहेल खान, बिपाशा बसु, बादशाह, सोनाक्षी सिन्हा, डेजी शाह, तमन्ना एक से बढ़कर दमदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं और फैंस भी उनके लिए क्रेजी हो रहे हैं। हाल में दा-बैंग टूर हांगकांग में शानदार परफॉर्मेंस दी और अब अगली तैयारी पूरी टीम मलेशिया की कर रही थी।
[ Ooo..तो अब सोनू निगम अपनी पैंट उतारेंगे!]
लेकिन अचानक मलेशिया के ऑर्गनाइजर ने शो के लिए मना कर दिया और पूरी तरह से मलेशिया टूर को कैंसल कर दिया गया। उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। यहां तक सोहेल की कंपनी इस पूरे टूर को ऑर्गनाइज कर रही है लेकिन उन्हें भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

फिलहाल सलमान खान और उनकी पूरी टीम ऑकलैंड पहुंच चुकी है और वहां सभी परफॉर्म करेंगे। ऑकलैंड के बाद टीम मेलबॉर्न और सिडनी जाएगी जहां वो परफॉर्म करेंगे। हांगकांग में भी सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, डेजी शाह, बिपाशा बसु हर किसी ने स्टेज पर आग लगा दी।
फैन्स भी उनकी परफॉर्मेंस से काफी खुश हैं और पसंद कर रहे हैं। फिलहाल इसके अलावा सलमान खान ने ट्यूबलाइट का नया पोस्टर भी शेयर किया है जो काफी अच्छी है और लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications