Ooo: सलमान खान की अगली फिल्म धमाकेदार....लेकिन फिर वही MISTAKE...होगी फ्लॉप!
सलमान खान की अगली फिल्म का नाम भारत है ये तो हम आपको बता ही चुके हैं। और साथ ही ये भी बता चुके हैं कि ये फिल्म ओड टू माय फादर का रीमेक है। ओड टू माय फादर एक कोरियन फिल्म का रीमेक है। अब यहां तक तो कोई दिक्कत नहीं थी। दिक्कत अब शुरू हुई है।
फिल्म के साथ दो दिक्कतें हैं। और इसलिए इसके हिट होने पर संदेह होना शुरू हो गया है। दरअसल, हाल ही में ट्यूबलाइट फ्लॉप हुई जो अंग्रेज़ी फिल्म लिटिल बॉय का रीमेक थी और अब भारत भी कोरियन फिल्म का रीमेक है।

दूसरी दिक्कत है फिल्म की कहानी। फिल्म में सलमान एक विभाजन की त्रासदी झेल रहे परिवार का हिस्सा बनेंगे। जहां बाकी परिवार भारत आ जाता है जबकि परिवार का पिता अपनी बेटी को ढूंढने के लिए पाकिस्तान में रूक जाता है।
यानि कि फिर से वही मिलना मिलाना और ढूंढना बिछड़ना। फिल्म को सलमान खान की बहन अलवीरा प्रोड्यूस कर रही हैं और उनके सुलतान डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर इसे डायरेक्ट करेंगे।
अब दिलचस्प ये है कि 2018 में केवल सलमान खान ही देशभक्ति के रंग में सराबोर होंगे। बल्कि अक्षय कुमार की गोल्ड भी इसी साल में रिलीज़ होगी। और सलमान की फिल्म में भी कूट कूट कर देशभक्ति का फ्लेवर मिलेगा।
फिल्म को भारत की कहानी में ढाला जाएगा और इसकी पृष्ठभूमि होगी भारत - पाकिस्तान विभाजन।


Click it and Unblock the Notifications