#Eid2018: सलमान का दबंग 3 धमाका...इनके साथ होगा रोमांस!
सलमान खान की दबंग 3 को लेकर अगर कोई सबसे बड़ी चर्चा है तो वो है फिल्म की हीरोइन। लेकिन अब 2018 पर ईद का धमाका सलमान इस हीरोइन के साथ करने वाले हैं।
दबंग 3 की कास्टिंग को लेकर बॉलीवुड में काफी अफवाहें उड़ चुकी हैं। कभी फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा होती हैं तो कभी नहीं होती हैं। फिर बीच बीच में परिणीति चोपड़ा का भी ज़िक्र हो जाता है। और काजोल के निगेटिव लीड की अफवाह तो बाज़ार में काफी हॉट है।
लेकिन सच ये है कि दबंग 3 की कास्टिंग अभी भी फैन्स के लिए सरप्राइज़ ही बनी हुई है। लेकिन अब लगभग फाइनल हो गया है कि 2018 में ईद का रोमांस सलमान शाहरूख खान की स्टार वाइफ के साथ करने वाले हैं।

नहीं समझे? इस साल फैन में शाहरूख खान की स्टार वाइफ के किरदार से डेब्यू कर चुकीं वलूशा डीसूज़ा। हालांकि वलूशा काफी समय से मॉडलिंग इंडस्ट्री में है लेकिन फिल्मों के बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था।
पर जब शाहरूख के साथ डेब्यू हो जाए तो शेर के मुंह खून लग ही जाता है। इसलिए वलूशा ने अगला निशाना सीधा सलमान पर साधा है। वो भी दबंग 3 के लिए। बस इस बार ये खबर हर बार की तरह अफवाह ना निकले।
हालांकि आजकल सलमान खान वलूशा डीसूज़ा के साथ काफी पार्टी कर रहे हैं। वलूशा ने फैन से डेब्यू किया है और फिलहाल कुछ अच्छे प्रोजेक्ट ढूंढ रही हैं और हो सकता है कि सलमान उनकी कोई मदद कर दें। वैसे भी सलमान इन 10 नई हीरोइनें के काम पर पूरी नज़र रख रहे हैं।
अब देखना है कि सलमान के साथ फिल्म में कौन रोमांस करता है। वैसे जानिए दबंग 3 की लेटेस्ट डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications











