रितेश-जेनीलिया के लिए सल्लू का सरप्राइज गिफ्ट
यारों रे यार और दिलवाले सलमान मियां जो ना करें वो कम ही है। भले ही अपनी हेल्थ प्राब्लम के चलते वो अपने गहरे सखा रितेश देशमुख और जेनीलिया की शादी और रिसेप्शन में शामिल नहीं हो पाये लेकिन उन्होंने अब नये नवेले कपल के लिए एक सरप्राइज प्लान किया है।
अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि सलमान खान ने दोनों ही सितारों के लिए एक हॉलीडे पैकेज प्लान कर रहें हैं। पहले कहा जा रहा था कि सल्लू मियां एक ग्रैंड पार्टी करने जा रहे थे लेकिन अब वो उन दोनों को एक खूबसूरत जगह भेजने का प्लान कर रहे हैं।
लेकिन अभी किसी भी बात का खुलासा नहीं हुआ है। सलमान इस समय भारत से बाहर है। वो अपने स्वास्थ्य और कार्य व्यस्तताओं के चलते रितेश-जेनीलिया की शादी में नहीं आये थे जिसके पीछे कहा जा रहा था कि वो शाहरूख खान के चलते इस पार्टी में नहीं आये थे लेकिन अब सलमान ने खुद ही इस बात का खंडन कर दिया है।
देखना दिलचस्प होगा कि सलमान का ग्रैंड सरप्राइज रितेश-जेनीलिया के लिए क्या होगा? क्योंकि जितना इंतजार रितेश-जेनीलिया को है उससे कहीं ज्यादा उत्सुक वो लोग हैं जो सलमान के दिलों-जान से चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
