"सोचा शाहरूख भी कुछ अच्छी फिल्में कर ले...इसलिए की REJECT"
सलमान खान जब खुलकर मज़ाक करने के मूड में आते हैं तो उन्हें कोई भी रोक नहीं सकता। और अपनी हर फिल्म के प्रमोशन के पहले वो ऐसे ही मूड में आ जाते हैं कि मीडिया को हेडलाइन्स मिलती रहें।
हाल ही में उन्होंने फर्स्टपोस्ट डॉट कॉम से खुलकर बात की सुलतान के बारे में और बात बात में ही सलमान ने कहा कि ये पहली अच्छी स्पोर्ट्स फिल्म थी जो उन्हें ऑफर हुई। बस फिर क्या था उन्हें चक दे इंडिया के बारे में याद दिलाया गया।
[प्रिय सलमान खान...क्या वाकई एक सुपरस्टार ऐसी 'हरकत' करता है?]
दरअसल, शिमित अमीन की चक दे इंडिया सलमान खान के लिए ही लिखी गई थी लेकिन उनके रिजेक्ट करने के बाद ये फिल्म शाहरूख खान को ऑफर की गई। इस बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा कि मैं उस वक्त कमर्शियल फिल्में कर रहा था। पार्टनर जैसी, चक दे कहीं फिट नहीं बैठती थी।
["मुझे सलमान के साथ ये फिल्म करने में मज़ा आएगा" ]
लेकिन फिर सलमान मस्ती के मूड में आए और कहा कि वैसे भी मैं चाहता था कि शाहरूख भी कुछ अच्छी फिल्में कर ले। बस इसीलिए मैंने चक दे इंडिया नहीं की।
जानिए सलमान ने अब तक किया है किन फिल्मों को रिजेक्ट -


Click it and Unblock the Notifications