"तो फिर फिल्म का नाम होता...सुलतान का दंगल" - सलमान
सलमान खान ने हाल ही में दंगल और सुलतान के बारे में खुलकर बात की। सलमान ने बताया कि आमिर की दंगल की स्क्रिप्ट इतनी बेहतरीन है कि उन्हें किसी से भी डरने की कोई ज़रूरत नहीं।
बल्कि सलमान का बस चलता तो वो दंगल किसी और को करने ही नहीं देते, सुलतान और दंगल दोनों खुद ही करते। पहले सुलतान करते और फिर सुलतान की दंगल।
[अब आमिर खान के ऐसे भी दिन नहीं आ गए हैं कि सुलतान देखें!]
सलमान खान ने कहा कि आमिर खान को दंगल शूट करने में कोई दिक्कत नहीं हुई क्योंकि आमिर ने वज़न बढ़ाया फिर 6 महीने शूटिंग की और फिर रिलैक्स किया। और आराम से वज़न घटा लिया।
लेकिन सुलतान के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर को कुछ नहीं आता। इसके बाद सलमान खान थोड़ा रूके और कहा कि उन्हें जिम के बारे में कुछ नहीं आता। अली को हर 15 दिन में मुझ पर एक नया बॉडी चाहिए था।
[10 सुपरस्टार्स उड़ा चुके हैं सलमान की धज्जियां]
अरे अब वज़न बढ़ाना घटाना कोई हलुवा है क्या। मैं कहां से हर दिन नया बॉडी लेके आऊं, तो मैं खाता था, शूट करता था और फिर डायटिंग करता था। मेरा बस यही काम रह गया था।
वैसे सलमान ने इस एक इंटरव्यू में कई विवादास्पद बयान दे डाले हैं -


Click it and Unblock the Notifications