2019 में सलमान खान का ईद धमाका - #WantedReturns
वांटेड धमाकेदार तरीके से चली। सलमान खान का जलवा लोगों के सर चढ़कर बोला। उनका कॉलर उठाकर नाचना और सर पर एक रूमाल बांधना लोगों को भा गया। और अब सलमान खान एक बार फिर वांटेड लेकर आ रहे हैं।
अब इसे सलमान खान का सबसे तगड़ा सरप्राइज़ कहिए या फिर बोनी कपूर का। लेकिन 2019 तक सलमान खान का वांटेड सीक्वल तैयार होने वाला है।
दरअसल, फिल्म को लेकर एक कोर्ट केस चल रहा था जहां एक राईटर का आरोप था कि वांटेड की स्क्रिप्ट उनकी कहानी से चुराई गई है। अब बोनी कपूर ये केस जीत चुके हैं और उन्होंने वांटेड सीक्वल पर तुरंत ही बात कर डाली।

बोनी कपूर का कहना है कि ऐसी छोटी मोटी बातें सीक्वल पर असर नहीं डालती। हम सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं औऱ जल्द ही कोई ना कोई खबर लोगों के पास ज़रूर होगी।
वहीं दूसरी तरफ खबर है कि प्रभुदेवा भी सलमान खान को लेकर एक फिल्म प्लान कर रहे हैं जो जल्द ही फ्लोर पर जाएगी। अब ये वांटेड सीक्वल होगी या नहीं।
वहीं फैन्स की डिमांड है कि इस सीक्वल का नाम तो वांटेड अगेन ही होना चाहिए। गौरतलब है कि वांटेड ने सलमान खान के करियर को एक बार फिर जीवनदान दिया था।
इससे पहले उनका करियर पटरी से उतर चुका था। वांटेड ने सलमान खान का जलवा वापस कायम कर दिया। ऐसे में देखना है कि फिल्म का सीक्वल क्या कमाल करता है।


Click it and Unblock the Notifications