OUCH.. रणवीर सिंह के डॉयलोग पर सलमान खान का तमाचा!
[गपशप] हाल ही में 'बाजीराव मस्तानी' के प्रमोशन के दौरान रणवीर सिंह ने बयान दिया था कि, 'सलमान खान इस फिल्म में थे और उनकी जगह इस फिल्म में काम करना गर्व की बात है। मैं चाहता हूं कि वो ये फिल्म देखें और मुझ पर गर्व करें। मैं कतई इस फिल्म से उन्हें निराश नहीं करना चाहता!'
बता दें, संजय लीला भंसाली इस फिल्म में पहले सलमान खान और ऐश्वर्या राय को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन दोनों की ब्रेक अप की वजह से यह संभव नहीं हो पाया।
बहरहाल, रणवीर सिंह ने तो अपने मन की बात कह दी, लेकिन शायद सलमान भाई को इस डॉयलोग से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। दबंग खान ने रणवीर के इस डॉयलोग को प्रमोशनल ट्रिक करार दे दिया।
हम्मम.. खैर, यहां देखें क्यों इतनी शानदार है बाजीराव मस्तानी-


Click it and Unblock the Notifications


