..................... Salman Khan replaces Sonu Nigam in 'Hangover' song - Hindi Filmibeat

तो इसका मतलब सलमान ने मारी सोनू को 'किक'?

आजकल एक बात जोरों से चर्चा में हैं कि आने वाली फिल्म 'किक' में सलमान ना केवल एक्टिंग कर रहे हैं बल्कि उन्होंने फिल्म में 'हैंगओवर' सांग गाया है जिसके बाद उनके फैंस की दीवानगी और ज्यादा बढ़ गई है।

लेकिन अब जो खबर आ रही है उसके हिसाब से सलमान ने फिल्म का जो गाना गाया है उसे पहले सोनू निगम और श्रेया घोषाल की आवाज में रिकार्ड किया गया था लेकिन ना जाने क्यों बाद में इस गाने के संगीतकार मीत ब्रदर्स ने सोनू को आउट करके यह गाना वापस सलमान खान की आवाज में रिकार्ड करवाया और अब इसे सलमान का गाना कहकर प्रचारित किया जा रहा है।

किक की तस्वीरें

फिल्म में यह रोमांटिक सांग है जिसे कि जैकलीन और सलमान खान पर फिल्माया गया है। वैसे इस गाने में सलमान खान का साथ दिया है श्रेया घोषाल ने। वैसे इससे पहले रिलीज सांग जुम्मे की रात ने अब तक इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है। इसे अब तक 50 लाख से ज्यादा हिट्स मिल चुके हैं यू ट्यूब पर।

मालूम हो कि ईद पर रिलीज होने वाली 'किक' में सलमान खान के साथ पहली बार जैकलीन फर्नाडिज काम कर रही हैं। फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियावाडा है जो कि पहली बार डायरेक्शन में उतरे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ ऱणदीप हुड्डा भी अहम रोल में हैं। सलमान के चाहने वाले बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। देखते हैं कि 'किक' लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरती है कि नहीं?

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/tL6zeA-tIxQ?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X