सलमान खान ने इस फिल्म में किया ऋतिक को रिप्लेस!
[गपशप] सलमान खान ने ताज़ा ताज़ा नो एंट्री के सीक्वल को रिजेक्ट किया कि उनकी दूसरी फिल्म की खबरें आने लगी और इस फिल्म में उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि ऋतिक रोशन को रिप्लेस कर दिया है। ये फिल्म कबीर खान का अगला प्रोजेक्ट है। और फिल्म राजनीति कलेवर में ढली लव स्टोरी है।
सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में पहले ऋतिक रोशन काम करने वाले थे लेकिन फिर उन्होंने अपना लंबा शेड्यूल मोहनजोदड़ो को दे दिया। ऐसे में कबीर खान ने सलमान खान को अप्रोच किया पर उन्होंने भी केवल इस शर्त पर हां की है कि कहानी उन्हें सूट करनी चाहिए।
[जब ऋतिक ने साईन की शुद्धि, ऐसा था पोस्टर?]
वैसे बजरंगी भाईजान के वक्त अफवाह थी कि ये फिल्म लव जिहाद पर है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जब इस फिल्म का प्लॉट सामने आ रहा है तो लोगों का कहना है कि दरअसल, इस फिल्म का ही प्लॉट लीक हुआ था।
[PIC OF THE DAY:सलमान ऐश्वर्या को देखते रह गए शाहरूख-ऋतिक!]
इसका मतलब है कि हो सकता है कि इस फिल्म में सलमान खान लव जिहाद के ही प्लॉट पर काम करें। फिलहाल कबीर खान कहानी को सलमान खान के किरदार के हिसाब से वापस लिख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications

