अक्षय को पछाड़ सलमान बनें खिलाड़ी नंबर 1

Salman Khan Akshay Kumar
जब भी बॉलीवुड के खिलड़ियों का नाम आता है तो जेहन में जिसकी तस्वीर उभर कर सामने आती हैं तो वो हैं अक्षय कुमार। इसलिए बॉलीवुड के खिलाड़ी के तमगे से अक्षय कुमार नवाजे जाते हैं। लेकिन अब ये दिन पुराने हो गये हैं। क्योंकि खिलाड़ी अक्षय कुमार नहीं बल्कि सलमान खान है। पूछिए कैसे तो हम बताते हैं, दरअसल मामला ये है कि इन दिनों हर कोई कलाकार टीवी शो में नजर आ रहा है वो भी एंकरिग करते।

सलमान, अक्षय, शाहरूख कोई भी ऐसा बॉलीवुड का कलाकार नहीं जो टीवी पर दिखायी ना दे रहा हो। इसलिए यहां बी बॉलीवुड वाली जंग जारी हो गई है, जिसमें बाजी मारी है दबंग सलमान खान ने। जिनका कलर्स पर प्रसारित होने वाली रियलिटी शो 'बिग बॉस' बेहद हिट रहा इसी से प्रभावित होकर 'खतरों के खिलाड़ी' के इस साल का ऑफर भी सल्लू मियां को मिल गया।

जिसके लिए कहा जा रहा था कि ये प्रस्ताव अक्षय कुमार के पास था। अक्षय ने जब ये सुनातो उनके पैर के नीचे से जमीन ही निकल गई , वो तो दंग रह गये लेकिन मियां कबर ये ही है। वैसे भी अक्षय के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। एक अदद हिट फिल्म की दरकार लिए अक्षय के लिए ये खबऱ एक वज्रपात जैसी साबित हुई। हालाकि अक्षय ने कोई रिएक्शन नहीं दिया औऱ कहा कि उन्हें चैनल की ओऱ से कोई जानकारी इस बारे में नहीं मिली है,इसलिए वो कुछ नहीं कह सकते है।

खैर खबर ये आ रही है कि सलमान मियां इन दिनों फिल्म रेडी की शूटिंग में व्यस्त हैं। और जहां रेडी की शूटिंग हो रही है वहीं वो खतरों के... भी शूटिंग हो रही है जिसे सलमान मियां कर रहे हैं। आपको बता दें कि खतरों... को पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने प्रस्तुत किया था, जो कि बहुत कारगार नहीं रहा था। इसके पहले के दोनों एपीसोड अक्षय कुमार ने किये थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि अक्षय ही इस बार इस एपीसोड को प्रस्तुत करेगें। लेकिन जो खबरे आ रही है उससे तो लगता है कि इस बार भी बाजी दंबग के हाथ में चली गई है। जिससे खिलाड़ी अक्षय नहीं सलमान खान बन बैठे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X