सलमान की ईद 2018 पर लगा BREAK...शुरु होने से पहले ही फिल्म पर ग्रहण!
अब ये खबर सुनकर इसे कोई मानना नहीं चाहेगा लेकिन फिर भी सलमान खान की अगली फिल्म से जुड़ी ये अफवाह शायद सच है। तभी तो फिल्म का काम फिलहाल स्पीड ब्रेकर पर है। यानि कि लगभग ठप!
अब अगर आपकी फिल्म में सलमान खान हो तो इससे ज़्यादा और क्या चाहिए? आप बस एकदम फुल स्पीड में फिल्म की तैयारी में लग जाएंगे बिना किसी फिक्र, बिना किसी चिंता। लेकिन रेमो डीसूज़ा की सलमान खान फिल्म के साथ ऐसा नहीं है।
अगर सूत्रों की मानें तो एक तरफ जहां ये फिल्म ईद 2018 पर रिलीज़ के सपने देख रही हैं, सलमान ने फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है वहीं रेमो ने फिल्म को स्पीड ब्रेकर पर डाल दिया है और फिल्म फिलहाल हिचकोले खा रही है।

अब सूत्रों की मानें तो रेमो डीसूज़ा इस फिल्म में सलमान यूसूफ, धर्मेश येलांडे, मयूरेश, प्रिंस जैसे अपने सारे डांसिंग स्टार्स को लेने वाले थे। लेकिन यही फिल्म की दिक्कत थी। क्योंकि इन नामों की वजह से फिल्म को प्रोड्यूसर नहीं मिल रहे थे।
[FINAL: ईद 2017 का महाक्लैश....सलमान की ट्यूबलाइट को मिलेगी टक्कर!]
अब रेमो डीसूज़ा ने प्रोजेक्ट को होल्ड पर डाला है और फिल्म के लिए कुछ बड़े और अच्छे नाम की खोज में जुट गए हैं। अब ऐसे में हमें यही नहीं समझ आ रहा है कि जब फिल्म में सलमान खान हैं, तो किसी और नाम को खोजने की ज़रूरत ही क्या है।
बहरहाल, फिल्म में सलमान खान एक प्रोफेशनल डांसर बने हैं और तैयारी में जुट गए हैं। तो हमने सोचा कि आपको उनका पुराना रिपोर्ट कार्ड दिखा ही दें -


Click it and Unblock the Notifications











