..................... Salman Khan Remo D souza film eyes for an Eid 2018 release - Hindi Filmibeat

#Final: दबंग 3 नहीं...ये होगा सलमान खान का ईद 2018 धमाका!

सलमान खान और रेमो डीसूज़ा की फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है और इस फिल्म को रिलीज़ डेट भी मिल चुकी है। ईद 2018 पर सलमान खान का धमाका फाइनल है।

जो लोग सलमान खान की दबंग 3 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे उनके लिए ज़रा दिल दुखाने वाली खबर है। दरअसल, चर्चा थी कि फिल्म ईद 2018 पर धमाका करेगी लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। और सलमान खान अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं।

कारण ये है कि रेमो डीसूज़ा स्टारर इस फिल्म में सलमान एक प्रोफेशनल डांसर बने हैं जिसकी ट्रेनिंग में काफी वक्त जाएगा और फिल्म की रिलीज़ डेट ईद 2018 लॉक की जा चुकी है।

salman-khan-dancing-film

अब सलमान खान औऱ डांस का कितना रिश्ता है ये तो हम सब जानते हैं। ऐसे में सलमान खान प्रोफेशनल डांसर बने हैं, इससे बढ़िया ईद का धमाका और क्या हो सकता था भला। तो बस इसीलिए इस फिल्म की रिलीज़ डेट ईद 2018 तय की गई।
[इस फिल्म के लिए सलमान को अपनी #ReleaseDate दे देंगे अक्षय?]

सलमान खान की ईद और ईद के सलमान खान। पिछले कई सालों से इन दोनों के बीच कोई नहीं आ रहा है। हालांकि पिछले साल काफी हल्ला था कि शाहरूख खान की रईस, सलमान खान की सुलतान से टकराएगी लेकिन शाहरूख चुपचाप अपनी फिल्म लेकर निकल लिए।

लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। हाल ही में ए आर मुरूगोदास ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ अपना अगला प्रोजेक्ट अनाउंस किया है और फिल्म ईद पर रिलीज़ होगी।

जानिए ईद पर सलमान खान का बॉक्स ऑफिस स्कोर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X