DHAMAKA: सुपरहिट रीमेक में दिखेंगे सलमान खान.. जबरदस्त एक्शन के साथ!
[गपशप] सलमान खान फैंस के साथ साथ टॉलीवुड फैंस के लिए भी एक धमाकेदार खबर है। जी हां, अफवाहों की मानें तो ताजा रिलीज सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'क्षणम' का हिंदी रीमेक बनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस फिल्म में कोई और नहीं बल्कि दबंग सलमान खान नजर आएंगे।
खबरों के अनुसार, प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला ने फिल्म के रीमेक राइट्स भी खरीद लिये हैं। याद दिला दें, साजिद ने ही रवि तेजा की फिल्म 'किक' के राइट्स खरीदे थे और फिर सलमान खान को लेकर उन्होंने सुपरहिट फिल्म किक बनाई थी।
SHOCK: सलमान से लेकर अजय देवगन.. 200 करोड़ कल्ब, वर्ना फ्लॉप!
'क्षणम' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, यह एक ऐसे आदमी की कहानी है जो विदेश से भारत वापस आता है। फिर यहां आकर उसे अपनी पूर्व गर्लफ्रैंड से पता चलता है कि उसकी बेटी का किडनैप कर लिया गया है।
बहरहाल, वाटेंड, किक, तेरे नाम जैसी सुपरहिट रीमेक करने के बाद हमें पूरी उम्मीद है कि इस फिल्म में भी सलमान खान का होना फाइनल ही है। फिलहाल, एक ऑफिशियल घोषणा का इंतजार....
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


