उफ्फ, इतने नर्वस हो चुके हैं सलमान, गलती पर गलती किए जा रहे हैं...रेस 3 की एक और MISTAKE!

सलमान खान स्टारर रेस 3 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और सलमान खान अपनी ईद ओपनिंग को लेकर काफी नर्वस हैं। इसलिए उन्होंने फिल्म को लेकर एक बड़ी गलती कर दी और लोग केवल उन पर हंसते रह गए।

दरअसल, सलमान खान की रेस 3 आज रिलीज़ हुई लेकिन कल यानि कि रिलीज़ से पहले तीन टीज़र रिलीज़ हुए। तीनों में ही सलमान खान किसी ना किसी तरह से जुड़े हुए थे। पहला था शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो।

salman-khan-releases-brand-new-race-3-trailer-few-hours-before-release

ज़ीरो में शाहरूख खान, सलमान खान के साथ काफी मस्ती करते नज़र आए। और फैन्स को ये टीज़र काफी ज़्यादा पसंद आया था। इसके बाद, बारी आई यमला पगला दीवाना फिर से। इस टीज़र में भी सलमान खान प्रचुर मात्रा में पाए गए।

लिहाज़ा फैन्स को यमला पगला दीवाना फिर से का टीज़र भी काफी ज़्यादा पसंद आया। इसके बाद बारी आई, सलमान खान प्रोडक्शन्स की फिल्म लवरात्रि की जिससे वो अपने जीजाजी को लॉन्च कर रहे हैं। इसे भी ठीक ठाक सराहा गया।

अब पहली बात तो रेस 3 का ट्रेलर लोगों को पसंद नहीं आया था। इसका जमकर मज़ाक उड़ा था। इसके बाद फिल्म के गाने रिलीज़ हुए और उसका और भी ज़्यादा मज़ाक उड़ाया गया।

फिर कल तीन नए टीज़र ने दर्शकों के दिल में जगह बना ली वो भी तुरंत। बस सलमान खान को लगा कि सारा फोकस, रेस 3 से तो शिफ्ट ही हो गया। ऐसे में अधरत्ता, सलमान खान ने रेस 3 का एक और ट्रेलर निकाला। जिसमें सिर्फ सलमान थे। एक्शन ट्रेलर।

अब देखिए, फिल्म को कोई फायदा हो भी पाता है या नहीं। वैसे जान लीजिए कि अब तक सलमान खान की ईद कैसी रही है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X