#Alert: सलमान खान कर रहे हैं धमाका...ट्यूबलाइट टीज़र
सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट को लेकर एक धमाका होने वाला है और वो भी खास सलमान खान के जन्मदिन पर। क्या लोगों को पसंद आएगा ट्यूबलाइट टीज़र।
सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट हाल ही में कुछ अच्छे कारणों से चर्चा में नहीं रही। कभी बजरंगी भाईजान डायरेक्टर कबीर खान का सलमान से झगड़ा तो कभी फिल्म की कहानी लीक।
कभी लोगों ने फिल्म के सेट से आई तस्वीरों को बजरंगी भाईजान की ही कॉपी बता दिया तो कभी झगड़े की अफवाहों के बीच सलमान ने शूटिंग ही बंद कर दी।

लेकिन अब फिल्म को लेकर लोगों के लिए है बेहद अच्छी खबर। दरअसल, गपशप गली की मानें तो ट्यूबलाइट का पहला टीज़र सलमान खान अपने बर्थडे पर पेश करने वाले हैं। और अगर ये खबर सच है तो फैन्स काफी उत्साहित हो जाएंगे।
ट्यूबलाइट को लेकर वैसे भी काफी समय से एकदम शांति चल रही है। ऐसे में हो सकता है कि ये तूफान के पहले की शांति हो। और सलमान खान अपने जन्मदिन पर फिल्म का पहला टीज़र या मोशन पोस्टर रिलीज़ कर दें। हालांकि सलमान का पहला ट्यूबलाइट प्लान पढ़े यहां।
फिल्म को लेकर वैसे काफी अपडेट लोगों के पास है। फिल्म की शूटिंग मनाली में हुई है और फिल्म में चीन की एक्ट्रेस ज़्हू ज़्हू है। ट्यूबलाइट साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है।
यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा। जानिए फिल्म से जुड़ी ताज़ा अपडेट -


Click it and Unblock the Notifications