ऐश की क्लोन स्नेहा उल्लाल पर फिर दिखा सलमान का स्नेह

ऐसा सुनने में आया है कि एक बार फिर से बॉलीवुड के मिस्टर दबंग सलमान खान साउथ की हिरोईन और ऐश्वर्या राय की डुप्लीकेट कही जाने वाली स्नेहा उल्लाल को रीलांच करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सल्लू मियां अपनी होम प्रोडक्शन मूवी में स्नेहा को फिर से मौका दे सकते हैं। हाल ही में सीसीएल के दौरान स्नेहा को सलमान और उनकी टीम से बात करते हुए देखा गया है इसलिए इन बातों की चर्चा गर्म है।

हालांकि इससे पहले खबर आयी थी कि स्नेहा कमबैक करेंगे टॉलीवुड की मूवी से लेकिन इस बार कहा जा रहा है वह एक बार फिर से बॉलीवुड में ही किस्मत आजमायेंगी वो भी सलमान खान के ही साथ।

आपको बता दें कि मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से मिलती जुलती शक्ल वाली अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल को साल 2005 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपनी फिल्म 'लकी' के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में उतारा था। तो उस वक्त लगने लगा था कि स्नेहा फिल्म इंडस्ट्री में लंबी पारी तय करेंगी लेकिन आगे कोई भी फिल्म स्नेहा के लिए लकी नहीं साबित हुई औऱ एक- दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद उन्होंने दक्षिण का रुख कर लिया। लेकिन स्नेहा एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी की तैयारी मे हैं। अब वो हिंदी फिल्म उद्योग में अपना अलग मुकाम हासिल करना चाहती हैं।

मालूम हो कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप के बाद सलमान खान ने लकी फिल्म में स्नेहा उल्लाल को ब्रेक दिया था। मीडिया में यह खबर आयी थी कि स्नेहा के प्रति सलमान का लगाव उनके लुक की वजह से ही है क्योंकि वह बिल्कुल ऐश्वर्या राय जैसी लगती हैं। हालांकि स्नेहा और सलमान खान की उम्र में काफी अंतर था जिसके कारण ही फिल्म लकी सुपर फ्लाप साबित हुई थी।

देखते हैं अगर वाकई में सलमान खान फिर से स्नेहा पर अपना स्नेह दिखाते हैं तो इस बार स्नेह उनके लिए कितना लकी साबित होता है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X