WHATTT: अपना ब्लॉकबस्टर सीक्वल...सलमान खान ने कर दिया रिजेक्ट!
सलमान खान ने तेरे नाम का सीक्वल रिजेक्ट कर दे डाली एक सॉलिड सलाह। आजकल वो बहुत ही सोच समझ कर फिल्में कर रहे हैं। अपनी इमेज तो वो पूरी तरह बदल ही चुके हैं।
सलमान खान का एक उसूल है - जो उनके मन में आता है वो वही करते हैं। एक बार जो उन्होंने कमिटमेंट कर दी तो वो किसी की भी नहीं सुनते। और आजकल उन्होंने हटके फिल्में करने का कमिटमेंट लिया है।
यही कारण है कि सलमान खान ने तेरे नाम सीक्वल रिजेक्ट कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी सलाह दे डाली है कि फिल्म में उनकी जगह नए सितारों को लिया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि तेरे नाम के डायरेक्टर सतीश कौशिश 2 साल से फिल्म पर काम कर रहे हैं और उन्होंने पहले ही ये कहा था कि सलमान अब काफी अलग तरह की फिल्में करते हैं तो हो सकता है कि वो उनकी फिल्म रिजेक्ट कर दें।
हालांकि सतीश ने फिल्म का प्लॉट सलमान को ध्यान में रखकर ही बनाया इसलिए उन्होंने सलमान को फिल्म के लिए अप्रोच किया लेकिन सलमान ने कहा कि सतीश जी को फिल्म नए लोगों के साथ बनानी चाहिए।
[मुझेे ये फिल्म करनी है कैसे भी - सलमान]
गौरतलब है कि अभी सलमान खान ट्यूबलाइट और बिग बॉस में व्यस्त हैं जिसके बाद वो टाइगर ज़िंदा है कि शूटिंग करेंगे और इसके बाद वो दबंग 3 में जुट जाएंगे। इसका साफ मतलब है कि सतीश जी की फिल्म काफी लेट हो जाएगी।
शायद यही वजह है कि उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी जिससे फिल्म जल्द से जल्द शुरू हो पाए। वहीं तेरे नाम सीक्वल का आईडिया सलमान को काफी पसंद आया।
जानिए अब तक सलमान कौन कौन सी फिल्में रिजेक्ट कर चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications