तगड़ा Rumor: सलमान खान ने किया सनी लियोन को रिजेक्ट - मौनी चाहिए तो चाहिए

By Staff

सनी लियोन बॉलीवुड में एक ऐसा नाम है जिनके लिए सब मीठी छुरी जैसा बर्ताव करते हैं। यानि कि हर कोई ऐसा दिखाता तो है कि उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित है लेकिन वाकई कोई भी ए लिस्ट एक्टर उनके साथ काम करने के लिए तैयार नहीं होता है। सारे मिथक को तोड़ते हुए शाहरूख खान ने सनी लियोन के साथ रईस में स्क्रीन शेयर की।

अब खबर है कि दबंग 3 के लिए सनी लियोन के आईटम डांस की चर्चा थी क्योंकि करीना और मलाईका दोनों को ही इस फिल्म से दूर कर दिया गया है। लेकिन सलमान खान को सनी लियोन में दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने सीधा इस आईडिया को नकार दिया और मौनी रॉय के नाम पर ज़ोर दिया।

salman-khan-rejects-sunny-leone-for-dabangg-3-insists-on-mouni-roy

अब सलमान खान और मौनी रॉय की नज़दीकी तो जगज़ाहिर है ही। लेकिन खबर ये भी है कि अरबाज़ खान इस बार आईटम डांस से कतरा रहे हैं। दरअसल, दबंग 2 के आईटम डांस फेविकोल की शबाना आज़मी ने धज्जियां उड़ा दी थीं। शबाना आज़मी का कहना था, "गाने में एक जगह करीना कपूर कहती हैं कि मैं तंदूरी मुर्गी हूं और मुझे शराब से गटक जाओ। और यही गाने 6 साल का बच्चा गाता है और ये गलत है।"

वहीं पिछले साल आमिर खान से लेकर करण जौहर तक ने ये माना है कि उनके गानों में दोहरे अर्थ और अश्लील लिरिक्स होते थे जिससे औरत उपभोग की चीज़ लगती थी और वो शर्मिंदा हैं कि उन्होंने ऐसे गाने किए हैं। अब अरबाज़ शायद किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी से दूर रहना चाहते हैं।

वैसे केवल यही नहीं, बॉलीवुड के कई ऐसे गाने हैं जिनके बोल सुनकर आपको गुस्सा आएगा -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X