तो इस वजह से सलमान खान ने रिजेक्ट कर दी DHOOM 4- किसकी होगी एंट्री!
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि मैं कभी विलेन का किरदार नहीं निभाना चाहता। क्योंकि मेरे फैंस उस किरदार से इंप्रैस होकर फिर वैसे बर्ताव कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो यही वजह है कि सलमान खान ने यशराज बैनर की फिल्म धूम 4 को रिजेक्ट कर दिया.. क्योंकि धूम सीरिज में मुख्य अभिनेता का किरदार निगेटिव होता है। जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन से लेकर आमिर खान ने धूम सीरिज में काम किया है।
अभिषेक बच्चन इंटरव्यू- अब मैं रुकने वाला नहीं हूँ
कुछ समय पहले अफवाह उड़ी थी कि सलमान अभिषेक बच्चन के साथ काम नहीं करना चाहते.. इसीलिए उन्होंने धूम 4 रिजेक्ट कर दी है। लेकिन बता दें, यह खबर कोरी अफवाह है। दरअसल, सलमान बड़े पर्दे पर कभी भी विलेन अवतार नहीं निभाना चाहते हैं।

सलमान खान के निकलते ही धूम 4 से रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का नाम जोड़ा जा रहा है। लेकिन बता दें, फिलहाल फिल्म के कास्ट पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन यह इस फ्रैंचाइजी की पिछली 3 फिल्मों से बड़ी स्तर पर ही बनाई जाएगी।
बहरहाल, यहां जानें अब तक किन बॉलीवुड एक्टर्स ने विलेन बनकर कमाई है लाइमलाइट-


Click it and Unblock the Notifications











