कॉलेज बॉय नहीं बनेंगे सलमान

salman khan
अपने सलामन भाई का जवाब नहीं है। वक्त बेवक्त वो ऐसे कारनामे करते रहते हैं जिससे न चाहते हुए भी वो सुर्खियों में आ ही जाते है। और इस बार तो उन्होंने कमाल ही कर दिया है। जानते हैं कैसे? आपको तो ये मालूम ही है कि फिल्मी हस्तीयों को अपनी उम्र से कितना प्यार होता है। भई उनकी रोटी ही उसी से चलती है।हमारे बालीवुड के हीरो हो या हीरोइन सभी अपनी उम्र को छिपाते ही है लेकिन सल्लू मियां ने दिलेरी दिखाते हुए कहा है कि यार अब मैं उम्रदराज हो गया हूं इसलिए कॉलेज बॉय का रोल नहीं करूँगा। और ये जवाब उन्होंने दिया है अभिषेक डोगरा को जिन्होंने अपनी फिल्म में उन्हें एक कॉलेज बॉय का रोल ऑफर किया था।

हुआ यूं कि अभिषेक मियां ने सलमान भाई को ध्यान में रखकर एक रोल लिखा जो कि कॉलेज के एक रंगीले लड़के का था। बस कहानी लिखने के बाद पहुंच गए वो सलमान खान के दरवाजे पर अपनी फिल्म की दर्खास्त लेकर। अपनी दरियादिली के लिए मशहूर सल्लू भाई ने बड़ी शिद्दत से अभिषेक मियां की कहानी सुनी और बड़े ही मुस्कुरा कर जवाब दिया यार ठीक है कि मैं तेरी नजर में अभी बच्चा ही हूं लेकिन हकीकत से मुंह नही छिपाया जा सकता और सच्चाई ये है कि आई एम फोर्टी प्लस यार ।

बेचारे अभिषेक जी का तो मुंह ही लटक गया लेकिन सलमान ने उन्हें निराश नहीं किया । उन्होंने अपनी चिरपरिचित शैली यानी अपने प्यार और लाड़ भरे अंदाज में अभिषेक को ऐसी पट्टी पढ़ाई कि अभिषेक मियां हंसते हुए उनके घर निकले और मीडिया को ये बताया कि वो अपनी कहानी में कुछ तब्दीली करेंगे लेकिन फिल्म के हीरों अपने हैंडसंम सलमान ही होंगे।

अब सलमान ने अभिषेक से क्या कहा ये तो वो ही दोनों जाने लेकिन मानना पड़ेगा सल्लू मिंयां को उन्होंने सच्चाई कबूल ली है कि अब वो कालेज गोइंग स्टूडेंट नहीं है।अब इसके पीछे कारण उनकी पिछली फ्लाप फिल्मों का रिकार्ड है या कैटरीना मैडम का आज कल उनको भाव न देना है ये तो सलमान मियां ही जाने ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X