मिसेज करीना खान संग इंटिमेट नहीं होंगे सलमान

Dabangg 2
सुनकर शायद आप भी करीना की तरह शॉक्ड रह जाएंगे। शादी होते ही कैसे करीना कपूर को लेकर लोगों की सोच और उनका बर्ताव बदलना शुरु हो गया है इसका जीता जागता उदाहरण सामने आया है दबंग 2 की शूटिंग के दौरान जब सलमान खान ने करीना कपूर खान के आइटम सांग के दौरान उनके साथ अतरंग सीन करने में असहजता दर्शाई।

हुआ यूं कि सलमान खान ने हाल ही में दबंग 2 के आइटम सांग फेविकॉल की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने डांस कोरियोग्राफर फराह खान को स्पेशली कहा कि वो इस गाने में फिल्माए जाने वाले अतरंग दृष्यों को थोड़ा सहज तरीके से शूट करें क्योंकि वो करीना कपूर को अपनी बहन की तरह माने हैं। हालांकि पटौदी खानदान की तरफ से उनकी नयी नवेली बहू करीना पर किसी भी तरह की कोई पाबंदी नहीं लगाई गयी है।

सूत्रों के अनुसार "करीना कपूर पर शादी के बाद किसी भी तरह की कोई पाबंदी नहीं लगाई गयी है। वो पूर तरह फ्री हैं एक्टिंग के लिये। पटौदी खानदान की किसी भी महिला चाहे वो सोहा हों या फिर शर्मिला टैगोर सभी अपनी तरह से काम करने और अपनी सोच के अनुसार रहने को आज़ाद हैं। गाने को पूरी तरह अश्लीलता से अलग रखने का फैसला सलमान खान का है। और दूसरी बात ये भी है कि करीना की शादी के बाद सलमान खान और भी ज्यादा कॉंशेस हो गये हैं।"

खैर अब तो इंतजार करना होगा इस फेविकॉल के गाने का और देखना होगा कि करीनी की हलकट जवानी को किस तरह फराह खान काबू में रखा है और किस तरह सलमान ने अपनी सो कॉल्ड बहन से इस आइटम सांग के दौरान दूरियां बनाके रखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X