सलमान खान ने दोस्त साजिद नाडियाडवाला के लिए घटाई फीस, कभी ईद कभी दिवाली के लिए ले रहे इतने करोड़ फीस!

साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान की दोस्ती से हर कोई अवगत है। सलमान खान प्रोड्यूसर साजिद के साथ कई हिट फिल्में कर चुके हैं। अब दोनों से जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है। खबरें इस प्रकार है कि सलमान खान ने साजिद नाडियाडवाला के साथ आने वाली एक फिल्म के लिए अपनी फीस में कटौती की है।

किक जैसी फिल्मों के बाद साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान एक बड़ी फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं, ये फिल्म है कभी ईद कभी दिवाली। इस फिल्म का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है। कोरोना काल से पहले ही ये फिल्म घोषित कर दी गई थी लेकिन अभी तक इस पर काम शुरू नहीं हो पाया है।

 Sajid Nadiadwala

अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान ने दोस्त साजिद नाडियाडवाला को इस फिल्म की फीस से कुछ राहत दी है। बताया जा रहा है कि साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान से अपनी फीस थोड़ी कम करने का अनुरोध किया था क्योंकि उन्हें कोविड19 के कारण बहुत नुकसान हुआ था।

फीस 15% कम कर दी

फीस 15% कम कर दी

सलमान खान से इस रिक्वेस्ट करने के बाद सलमान ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और अपनी फीस 15% कम कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार खास बात ये है कि सलमान खान के फीस पर छूट देने के बावजूद, सलमान एक मोटी रकम ले रहे हैं।

कभी ईद कभी दिवाली के लिए 100 करोड़ से अधिक फीस ले रहे

कभी ईद कभी दिवाली के लिए 100 करोड़ से अधिक फीस ले रहे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान इस कभी ईद कभी दिवाली के लिए 100 करोड़ से अधिक फीस ले रहे हैं। इस बड़ी फीस को वह स्पेशल डिस्काउंट देने के बाद ले रहे हैं।

25 करोड़ का डिस्काउंट

25 करोड़ का डिस्काउंट

इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सलमान कभी ईद कभी दीवाली का हिस्सा बनने के लिए 125 करोड़ से ले रहे हैं।इससे पहले एक्टर ने150 करोड़ में इस फिल्म को साइन किया था। मतलब ये कि एक्टर ने दोस्त के लिए 25 करोड़ रुपये कम कर दिए। हालांकि इस तरह की खबरें महज अफवाहों के तौर पर ही देखी जा रही है क्योंकि इस पर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X