असिन को किस करने के लिए रेडी सलमान खान

दरअसल उन्हें यह लगता है कि किसी फिल्म में किस सीन से ही कहानी पूरी नहीं होती। भले ही सलमान खान को प्ले ब्वॉय और लड़की घूमानेवाले शख्स की नजर से देखें लेकिन सच यह है कि उन्हें फिल्मों में किस सीन देने से हमेशा एतराज रहा है। पिछले 22 सालों से वह अपनी इस कसम के साथ ही फिल्मों में काम करते हैं कि वह किस सीन नहीं करेंगे।
गौर करें तो फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ही हमने उन्हें ऐश्वर्य राय को किस करते देखा था लेकिन वह बिल्कुल सामान्य सा सीन था। अन्य फिल्मों की तरह इसमें किस पर खास फोकस नहीं किया गया था लेकिन उनकी जल्द ही रिलीज होनेवाली फिल्म रेडी में वे ऑनस्क्रीन किस सीन से शरमायेंगे नहीं, बल्कि खुल कर देंगे।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आखिरकार अपनी आनेवाली फिल्म रेडी में अपनी साथी कलाकार असिन को किस करने के लिए तैयार हो गये हैं और अपनी पुरानी 22 साल की कसम तोड़ने को भी। हालांकि यह बात और है कि यह लिप-लॉक सीन न होकर गालों पर ही चुंबन होगा। सूत्रों के मुताबिक निर्देशक अनीज बज्मी और असिन द्वारा सलमान के किस सीन के लिए राजी न होने के कारण पूछे जाने पर सलमान को आखिरकार इसके लिए सहमति देनी पड़ी।
फिल्म की पटकथा का अहम भाग होने के कारण वे इसके लिए राजी हो गये इसलिए पहले उन्होंने रेडी में उनकी को स्टार से इस बारे में मंजूरी ली। जब उन्होंने बताया कि उन्हें कोई परेशानी नहीं तभी वह तैयार हुईं और फिर सलमान भी न नहीं कह सके। सलमान के इस किस के किस्से से पूरे बॉलीवुड में शोर मच गयी है। अब देखना है कि सलमान की यह किस सीन फिल्म को कामयाब करने में कितनी कामयाब हो पाती है।


Click it and Unblock the Notifications