अपनी कमाई बांटने के लिए रेडी सलमान खान

उन्होंने कहा है कि मैं अपनी कमाई का कुछ प्रतिशत बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन वर्कर्स के साथ शेयर करना चाहता हूं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने कहा है कि मुझे इस काम के लिए पूरे वर्कर्स एसोसिएशन के साथ बैठ कर बात करनी है और तय करना है कि किस तरह हम उनकी ज्यादा से ज्यादा मदद कर सकते हैं। सलमान खान जल्द ही फिल्म रेडी में एक्शन अवतार में नजर आनेवाले हैं।
उन्होंने कहा है कि उन्हें सामाजिक काम में मजा आता है। उन्होंने कहा कि उनके लिए 'बीइंग ह्यूमन' सबसे पहला मकसद है और वह चाहते हैं कि उसके माध्यम से वह कुछ हद तक कुछ लोगों की मदद कर पायें। इससे बड़ी खुशी उनके लिए कुछ नहीं होगी। सलमान ने कहा हम जो पैसे प्रोमोशन और पीआर में बर्बाद करते हैं उसका कुछ हिस्सा तो देश के ऐसे लोगों की मदद के लिए जाना ही चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications