तगड़ा Rumor: कबीर खान ही नहीं....इस डायरेक्टर से भी लड़ लिए सलमान!
सलमान खान और उनका गुस्सा तो सब जानते ही है। और गपशप गली की ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान फिल्हाल राकेश ओमप्रकाश मेहरा से काफी नाराज़ हैं!
हाल ही में सलमान खान और उनके बजरंगी भाईजान - ट्यूबलाइट डायरेक्टर कबीर खान के झगड़े की गुत्थी सुलझी नहीं कि एक और झगड़ा सामने आ गया। हालांकि झगड़ा है ज़रा पुराना बस सामने अब आ रहा है।
हुआ यूं कि बिग बॉस के ओपनिंग एपिसोड में सलमान खान ने संजय लीला भंसाली को राकेश ओमप्रकाश मेहरा कह दिया। अब सबको लगा कि मज़ाक भंसाली पर था या सच में सलमान से गलती हो गई।

लेकिन नहीं, सलमान से कोई गलती नहीं हुई थी। उन्होंने जानबूझकर मिर्ज़िया डायरेक्टर का नाम लिया। और गपशप गली की मानें तो सलमान खान और राकेश ओमप्रकाश मेहरा के बीच आईफा 2016 में काफी झगड़ा हुआ था। अब ज़रा याद करिए कि आईफा 2016 में क्या हुआ था।
[इसलिए हुआ सलमान - कबीर का झगड़ा और बंद हुई ट्यूबलाइट की शूट]
हम बता देते हैं, आईफा 2016 में राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्ज़िया का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। और इसी दौरान सलमान और राकेश किसी बात पर झगड़ते दिखे थे।
इस बीच ये भी किसी ने ध्यान नहीं दिया कि हर्षवर्धन कपूर के डेब्यू को सलमान ने प्रमोट नहीं किया बावजूद इसके, कि अनिल कपूर और सोनम से उनकी ट्यूनिंग इतनी अच्छी है।
[दो टूक: "शाहरूख - सलमान - आमिर...अगर इतने बड़े हैं तो बड़प्पन दिखाएं"]
और अब जब मिर्ज़िया फ्लॉप हो चुकी है तो सलमान ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की याद लोगों को दिलाने की उनका नाम भी लिया! अब सलमान कब बड़े होंगे पता नहीं लेकिन बॉलीवुड के कई स्टार झगड़े, काफी फेमस हैं -
ऋतिक रोशन - शाहरूख खान
ऋतिक रोशन ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैं दूसरों की नैतिकता पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन मैं हमेशा अपने बनाए उसे उसूल और नियमों पर ही चलता हूं ,और उम्मीद करता हूं कि दूसरे भी उसी पर चलें।" ऐसा ऋतिक ने शाहरूख के लिए कहा क्योंकि काबिल की डेट पहले ऋतिक ने ब्लॉक की थी।
करण जौहर - अजय देवगन
हाल ही में अजय देवगन ने साबित किया कि करण जौहर ने केआरके को ऐ दिल है मुश्किल प्रमोट करने के लिए 25 लाख रूपये दिए और उन्होंने दो टूक कहा भी कि अगर करण जौहर इसमें शामिल हैं तो इसकी जांच हो।
सलमान खान - संजय दत्त
आईफा समारोह के दौरान एक रात सलमान खान संजय दत्त के कमरे में पहुंचे और उन्हें बताने लगे कि संजय अपना करियर वापस ट्रैक पर कैसे लाएं बस फिर क्या तमाशा तो होना ही था!
अजय देवगन - शाहरूख खान
अजय देवगन ने शाहरूख खान की जब तक है जान के खिलाफ तब हल्ला बोल कर दिया जब उनकी फिल्म सन ऑफ सरदार को केवल सिंगल स्क्रीन मिले जबकि सारे मल्टीप्लेक्स यश चोपड़ा की फिल्म के साथ हो लिए।
सनी देओल - शाहरूख खान
सनी देओल का शाहरूख खान से यूं तो कोई बैर नहीं लेकिन उनकी मानें तो डर फिल्म के दौरान पूरी स्क्रिप्ट ऐसी बदल दी गई कि उन्हें साइड हीरो बना दिया गया और उन्हें पता भी नहीं चला।
आमिर खान - शाहरूख खान
शाहरूख मेरे पैर चाट रहा है, आमिर खान का ये ब्लॉग कोई कैसे भूल सकता है। उनकी ये हरकत इतनी बचकानी थी कि कोई कुछ रिएक्ट ही नहीं कर पाया था।
सलमान खान - ऋतिक रोशन
सलमान खान दरअसल, गुज़ारिश में काम करना चाहते थे लेकिन संंजय लीला भंसाली ज़िद्दी आदमी हैं। वो वही करते हैं जो उनकी फिल्म के लिए बेस्ट है। गुज़ारिश की रिलीज़ के बाद सलमान खान का कहना था कि कोई कुत्ता भी नहीं गया वो फिल्म देखने।
शाहरूख खान - शिरीष कुंदेर
शिरीष कुंदेर के बारे में तो खैर बात करना भी बेकार है क्योंकि अजीबोगरीब बातें वो हमेशा कहते रहते हैं। फिर उन्होंने शाहरूख खान की रा.वन पर जोक मारा कि मैंने सुना कि कोई 100 करोड़ का बम फुस्स हो गया। आगे उन्हें पड़ा शाहरूख खान ज़ोरदार चांटा।
सलमान खान - विवेक ओबेरॉय
अब क्या कहें, किसे क्या नहीं पता!
शत्रुघ्न सिन्हा - अमिताभ बच्चन
शत्रुघ्न सिन्हा ने अभिषेक बच्चन की शादी की मिठाई जस की तस लौटा दी थी। और साफ कहा था कि जब उन्हें न्योता नहीं भेजा जा सकता तो वो मिठाई कैसे खा लें!
सलमान खान - शाहरूख खान
अब क्या कहें किसी क्या नहीं पता। हालांकि ये लड़ाई हुई किस वजह से इस पर अभी भी केवल कयास हैं!


Click it and Unblock the Notifications










