#Dhamaka: एक ही फिल्म में दो सुपरस्टार्स - सलमान खान और...
हाल ही में रोबोट सीक्वल के पोस्टर लॉन्च पर सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा रजनीकांत ने जताई और अब फिल्म पर काम भी शुरू हो गया है।
हाल ही में 2.0 के पोस्टर लॉन्च के दौरान सलमान खान ने रजनीकांत की तारीफों के पुल बांधे थे और रजनीकांत बिना समय गंवाए इस तारीफ का जवाब दिया था कि वो सलमान के साथ काम करना चाहते हैं।
रजनीकांत ने कहा था कि अगर सलमान कल हां कर दे तो मैं कल ही इनके साथ फिल्म में काम करना शुरू कर दूं। बस रजनीकांत कुछ कहें और वो बात पूरी ना हो ऐसा कैसे हो सकता है।

अब सलमान खान के साथ बजरंगी भाईजान प्रोड्यूस कर चुके रॉकलाइन वेंकटेश का कहना है कि वो सलमान खान और रजनीकांत के इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि अभी इस प्लान में काफी समय है।
लेकिन रॉकलाइन वेंकटेश का कहना है कि जब रजनीकांत किसी चीज़ में दिलचस्पी दिखा देते हैं, तो सारी चीज़ें एक के बाद एक अपने आप होने लगती है। सलमान वाली फिल्म के साथ भी ऐसा ही होगा।
[नए रजनीकांत Jokes...कर देंगे लोटपोट]
रजनीकांत अपने ट्विटर पर केवल 23 लोगों को फॉलो करते हैं जिनमें केवल एक ही बॉलीवुड स्टार है - अमिताभ बच्चन। गौरतलब है कि रजनीकांत की स्टारडम और कमल हासन से उनके टक्कर को हमेशा शाहरूख खान और सलमान खान से जोड़ कर देखा गया है।
हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने बड़े साफ साफ शब्दों में दोनों की तुलना भी कर डाली थी। उन्होंने ना सिर्फ ये तुलना की मगर ये भी लिखा कि शाहरूख खान धीरे धीरे अपनी स्टारडम खो रहे हैं और उन्हें इस बात का काफी डर है। वहीं सलमान के लिए भी उन्होंने काफी कुछ कहा -


Click it and Unblock the Notifications