इस साल नहीं आएगी सलमान खान की एक भी फिल्म- 2021 तक टली 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई'?
सलमान खान की फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' की 10 दिनों की शूटिंग बची है, जिसे सलमान जल्द ही पूरा करना चाहते थे। फिल्म को इस साल दिवाली पर रिलीज करने की अफवाह उठ रही थी। इसके लिए स्टूडियो भी बुक कर लिया गया था और अगले महीने सलमान शूटिंग भी करने वाले थे।
Recommended Video
लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोना वायरस के बढ़ते केस को देखते हुए सलमान खान और फिल्म के निर्माता- निर्देशक ने शूटिंग शेड्यूल कैंसिल करने का फैसला लिया है। फिलहाल फिर से शूटिंग करने के लिए अक्टूबर तक का इंतजार किया जाएगा। वहीं, उम्मीद है कि राधे अब अगले साल यानि की 2021 में ही रिलीज की जाएगी।

सलमान खान ने राधे के दूसरे निर्माताओं अतुल अग्निहोत्री, सोहेल खान और निखिल नमित के साथ बातचीत की है। और फैसला किया है कि इस समय किसी भी स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग करना कलाकारों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में लगातार बारिश होने की वजह से शूटिंग को खुले आसमान के नीचे करना भी संभव नहीं है। इसीलिए इस फिल्म की शूटिंग को अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक टाल दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications