सलमान खान के बर्थडे पर फैंस को बड़ा सरप्राइज, 'राधे' की रिलीज डेट का हो सकता ऐलान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को 55 साल के पूरे हो जाएंगे। कोरोनावायरस महामारी के चलते सलमान खान पिछले साल अपना जन्मदिन सेलेब्रेट नहीं कर पाए थे। सलमान खान के फैन्स उनके बर्थडे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सलमान खान के फैन्स ने उन्हें दबंग -3 के बाद बड़े स्क्रीन पर नहीं देखा है। माना जा रहा है कि सलमान खान अपने जन्मदिन के मौके पर नई फिल्म का ऐलान कर सकते हैं।
खबरों की मानें तो सलमान खान का 55वां जन्मदिन उनके फैन्स और बॉलीवुड के लिए काफी खास होने वाला है। अपने जन्मदिन के मौके पर वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' की रिलीज डेट का ऐलान कर सकते हैं। सलमान खान की यह फिल्म मई 2020 में रिलीज होनी थी। कोरोनावायरस महामारी के संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन के कारण उनकी यह फिल्म तब रिलीज नहीं हो पाई थी।
पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि सलमान खान अपने 55वें जन्मदिन के दिन अपनी अगली फिल्म राधे की रिलीज डेट का ऐलान कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से बताया है कि सलमान खान अपने फैन्स को जन्मदिन के मौके पर दोहरे सेलेब्रेशन का मौका दे सकते हैं। इस फिल्म की शूटिंग ऑक्टूबर में कंप्लीट हो चुकी थी।
आमिर खान को झटका, ऋतिक बनेंगे सबसे बड़े विलन- सैफ अली खान से मुकाबला !


Click it and Unblock the Notifications