भारत छोड़ने के बाद हुआ धमाका - सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा का ज़बरदस्त CLASH!
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच कुछ भी ठीक नहीं रहा ये तो साफ हो चुका है। प्रियंका चोपड़ा ने आखिरी वक्त पर सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ दी जिसके बाद से भाई प्रियंका से काफी नाराज़ हैं। और ऐसे में दोनों का सामना ना ही हो तो बेहतर है। इसलिए सलमान की टीम ने पूरी कोशिश की और दोनों का क्लैश बचा लिया।
हुआ यूं कि सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही किसी इवेंट के लिए दिल्ली में थे और लौटने के लिए दोनों की ही अंबानी की एक चार्टर्ड फ्लाइट बुक की गई थी लेकिन फिर सलमान ने अपना जाना आगे बढ़ा दिया। प्रियंका पहले गईं और फिर सलमान दो बजे रात की फ्लाईट से वापस मुंबई पहुंचे।

इसके पहले, लवरात्रि के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, सलमान ने आखिरकार प्रियंका चोपड़ा के भारत छोड़ने पर खुलकर बात की। सलमान ने कहा कि मैं उसके लिए काफी खुश हूं। उस वक्त हमको ये पता चला कि उन्होंने वहां पर कोई बड़ी फिल्म साइन की है और हमें थोड़ा पहले पता चलता तो हम वैसे भी उसको कभी नहीं रोकते।
लेकिन एंड मूमेंट पर पता चला, शूटिंग से 10 दिन पहले पता चला कि वो पिक्चर छोड़ना चाहती है। हमने कहा कि ठीक है तु्म्हें नहीं करना है तो मत करो। लेकिन उस वक्त कुछ अलग कारण दिए गए थे हमें। जो भी कारण है शादी का कारण हो, या दूसरी पिक्चर हो, या उनको इंडिया में काम नहीं करना हो या मेरे साथ काम नहीं करना, सिर्फ हॉलीवुड फिल्म और टीवी शो करना है वो उनका Reason है।
वैसे प्रियंका चोपड़ा पहली नहीं हैं जिन्होंने सलमान को नाराज़ किया हो -


Click it and Unblock the Notifications
