चिकनी चमेली पर फिदा हुए सलमान खान

खबर है कि सलमान खान ने इस गाने के लिए कैटरीना कैफ की जमकर तारीफ की है। मुंबई में एक अवॉर्ड समारोह में पहुंचे सलमान ने चिकनी चमेली की तारीफों की झड़ी लगा दी।
सलमान ने कहा कि मराठी मु्ल्गी काफी अच्छी है। इस गाने को बहुत अच्छे से फिल्माया गया है। इस गाने के लिए कैटरीना परफेक्ट च्वायस है। सलमान ने कहा कि इतने डांस नंबर आये लेकिन कैटरीना ने सबको पीछे कर दिया। वाकई कैटरीना जबरदस्त डांसर है।
उन्हें तो और आयटम नंबर करने चाहिए। वो वाकई में इस गाने में बहुत सुंदर और सेक्सी लग रही है। वैसे दोनों सितारे आपको आने वाली फिल्म एक था टाईगर में साथ दिखायी देगें।


Click it and Unblock the Notifications