सलमान खान- प्रभुदेवा की अगली फिल्म करेगी ईद 2020 पर धमाका, टाइटल भी फाइनल?
काफी दिनों से रिपोर्ट्स में है कि दबंग 3 के बाद सलमान खान और प्रभुदेवा एक और फिल्म के लिए हाथ मिलाएंगे, जो कि कोरियन फिल्म 'वेटेरन' की हिंदी रीमेक है। फिल्म की राइट्स को अतुल अग्निहोत्री के प्रोडक्शन हाउस 'रील लाइफ प्रोडक्शन' ने खरीद लिया है। यह एक एक्शन- कॉमेडी फिल्म होगी, जहां सलमान खान जासूस बने नजर आएंगे। अफवाहों की मानें तो इस फिल्म का नाम 'राधे' होगा। खास बात है कि फिल्म वांटेड में भी सलमान खान का नाम राधे था, जिसका निर्देशन प्रभुदेवा ने ही किया था। बहरहाल, यह फिल्म वांटेड से किसी तरह से भी जुड़ी नहीं होगी।

2015 में रिलीज फिल्म 'वेटेरन' ने कोरिया में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म की कहानी एक डिटेक्टिव के इर्द गिर्द घूमती है और उसके सामने ऐसे ऐसे हालात आते हैं, जो कॉमेडी होती है। दबंग 3 के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो सकती है।
बहरहाल, यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं सलमान खान-
बता दें, यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान किसी कोरियन रीमेक में काम करने वाले हैं। अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' भी कोरियन फिल्म 'Ode To My Father' की हिंदी रीमेक थी। जो कि 2019 ईद पर रिलीज हुई। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस कोरियन कहानी को निर्देशक भारतीय दर्शक के हिसाब से किस तरह घूमाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications