PIC: मुंबई की पहली बारीश का मजा उठाते सलमान खान.. क्यूट..
[गपशप] मुंबई की पहली बारिश भला कौन मिस करना चाहेगा। 7 जून को बारिश की पहली फुहार के साथ मुंबईवासियों को गर्मी से राहत मिली। बहरहाल, कई लोग होते हैं जो बारिश का मजा उठाते हैं, वहीं कई घरों में बैठ बस उसे देखना पसंद करते हैं।

बता दें, दबंग स्टार सलमान खान पहली कैटेगरी में आते हैं। यानि की जो बारिश का मजा घर बैठकर नहीं, बाहर निकलकर उठाते हैं। जी हां, एक अंग्रेजी अखबार द्वारा सलमान खान की यह तस्वीर ली गई है, जहां वे सड़क पर क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं।
बारिश के बाद सलमान अपने अंदर के क्रिकेटर को छिपा नहीं पाए और बच्चों के साथ मिलकर क्रिकेट खेला। यहां आप सलमान खान को बॉलिंग करते देख रहे हैं। उम्मीद है सलमान फैंस को यह देखकर काफी खुशी हुई होगी।
PICS: जब सलमान संग 'बजरंगी भाईजान' की टीम ने की जमकर पार्टी
इस साल सलमान खान दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं। कबीर खान की 'बजरंगी भाईजान', जो कि ईद के मौके पर 17 जुलाई को रिलीज होगी। दूसरी सूरज बड़जात्या की 'प्रेम रतन धन पायो', जो दिवाली में दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














