नो एंट्री 2 या दबंग 4 - टाईगर 3 के बाद दिसंबर 2023 में सलमान खान करने वाले हैं कौन सा ब्लॉकबस्टर धमाका?

सलमान खान इस समय तेज़ी से अपनी फिल्म भाईजान की शूटिंग खत्म कर रहे हैं। सलमान इस फिल्म को इसी साल, 30 नवंबर को रिलीज़ करने का प्लान बना रहे हैं। इस फिल्म के बाद सलमान खान अपने जन्मदिन के महीने में छुट्टी पर जाएंगे और जनवरी 2023 से सलमान खान अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। लेकिन ये अगली फिल्म कौन सी होगी इसके लिए सलमान को कन्फ्यूज़न है।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान इस समय नो एंट्री सीक्वल और दबंग 3 सीक्वल में कन्फ्यूज़ हैं। सलमान खान के पास जहां अनीस बज़्मी की फिल्म नो एंट्री में एंट्री है तो दूसरी तरफ तिग्मांशु धूलिया की दबंग 4।

salman-khan-plans-to-make-a-choice-between-no-entry-2-and-dabangg-4-release-in-december-2023

हालांकि, पहले, सलमान खान बजरंगी भाईजान सीक्वल पवन पुत्र भाईजान शुरू करने वाले थे लेकिन उस फिल्म की स्क्रिप्ट में फिलहाल समय लगेगा। भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद सलमान खान अनीस बज़्मी की नो एंट्री में एंट्री शुरू करने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं लेकिन उस फिल्म से जुड़ी अभी कुछ कानूूनी दिक्कतें सुलझाना बाकी है।

वहीं दूसरी तरफ, दबंग 4 की ज़िम्मेदारी इस बार तिग्मांशु धूलिया को सौंपी गई थी और वो चुलबुल पांडे के मेकओवर के साथ पूरी तरह से तैयार हैं।

2023 में दो फिल्में तय

2023 में दो फिल्में तय

सलमान खान चाहते हैं कि 2023 में वो दो बड़े धमाके करें। इनमें से पहला धमाका तो ईद पर टाईगर 3 के लिए तय है। इसलिए अब सलमान, दूसरी फिल्म पर फोकस कर रहे हैं और अगर सब कुछ समय पर रहा तो ये फिल्म दबंग 4 ही हो सकती है। माना जा रहा है कि साल की दूसरी फिल्म सलमान खान दिवाली 2023 या फिर दिसंबर 2023 में रिलीज़ करने का प्लान बना सकते हैं।

चुलबुल पांडे को मिलेगा मेकओवर

चुलबुल पांडे को मिलेगा मेकओवर

चुलबुल पांडे का किरदार अब पूरी तरह बदलने वाला है। दबंग 4 में आपको वैसा चुलबुल नहीं दिखेगा जैसे दबंग में था।अफवाहों पर यकीन किया जाए तो हो सकता है कि चुलबुल पांडे इस बार आपको राजनीति में एंट्री करता दिखाई दे जाए। वैसे भी तिग्मांशु धूलिया की यूपी की राजनीति पर गहरी पकड़ है और ये बात वो पहले ही साबित कर चुके हैं। तिग्मांशु इससे पहले भी सलमान खान सुलताना डाकू नाम की एक फिल्म के लिए अप्रोच कर चुके हैं लेकिन वहां कुछ बात नहीं बनी।

बेदम और बेअसर दिख रहे हैं सलमान खान

बेदम और बेअसर दिख रहे हैं सलमान खान

देखा जाए तो पिछले कुछ सालों में सलमान खान ने औसत और फ्लॉप फिल्मों की लाईन लगा दी है। इनमें ट्यूबलाइट से लेकर भारत और रेस 3 से लेकर दबंग 3 तक शामिल है।ऐसे में सलमान को कड़ी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। खासतौर से तब जब उनके साथ के एक्टर्स अजय देवगन, सैफ अली खान, अक्षय कुमार और आमिर खान बेहतरीन काम कर रहे हैं। ईद पर रिलीज़ हुई फिल्म राधे के बाद तो लोगों ने सलमान खान का खूब मज़ाक उड़ाया। ऐसा कुछ सालों पहले भी सलमान खान के साथ हो चुका है।

करियर को मिली थी नई दिशा

करियर को मिली थी नई दिशा

इसके बाद सलमान खान के करियर को एक नई दिशा और उन्हें दूसरी ज़िंदगी देने वाले इंसान थे प्रभुदेवा। उन्होंने सलमान खान से वो करवाया जिसे करते सलमान खान कभी नहीं दिखे थे - एक्शन। वांटेड के साथ सलमान खान की एक्शन इमेज लोगों को इतनी पसंद आई कि रातों रात सलमान खान बॉक्स ऑफिस और दर्शक दोनों पर राज करने लग गए।

बॉक्स ऑफिस पर हुई ब्लॉकबस्टर बौछार

बॉक्स ऑफिस पर हुई ब्लॉकबस्टर बौछार

वांटेड की सफलता के बाद सलमान खान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो ऐसे सुपरस्टार बनकर उभरे जिसे कोई छू नहीं सकता। वो जो कुछ भी कर लें, दर्शक उनकी फिल्म देखेंगे ही देखेंगे। वांटेड के बाद बाद जब भी सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर आए, हर कोई किनारे हो गया। उनका आना भर ही कलेक्शन की सुनामी लेकर आ जाता।

पांडे जी के साथ अलग ही अवतार

पांडे जी के साथ अलग ही अवतार

दबंग के साथ सलमान खान ने इतिहास रचा। पहली बार दर्शकों ने उन्हें एक साथ कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन करते देखा। यही कारण था कि चुलबुल पांडे के आते ही दर्शकों ने उसके सिर पर बॉक्स ऑफिस किंग का ताज पहना दिया था। सलमान खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 141 करोड़ की कमाई की थी।

दबंग 3 ने किया निराश

दबंग 3 ने किया निराश

दबंग 2 भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर गई थी जिसके बाद सलमान खान की दबंग 3 से उम्मीदें लगाई जा रही थीं। दर्शक इससे पहले लगातार उन्हें हर अवतार में रिजेक्ट करते जा रहे थे चाहे वो एक्शन हो या ड्रामा, रोमांस हो या कॉमेडी। इसलिए सलमान खान उस अवतार में वापस लौटे जो दर्शकों के दिल में बस चुका था। प्रेम के अलावा अगर सलमान खान का एक अवतार दर्शकों के दिल पर राज करता था वो था चुलबुल। लेकिन दबंग 3 के साथ चुलबुल की वापसी भी दर्शकों को खुश नहीं कर पाई।

दबंग वापसी की तैयारी

दबंग वापसी की तैयारी

दबंग 4 के साथ अब चुलबुल पांडे के नए अवतार का फैन्स को भी इंतज़ार है। हालांकि अभी भी चुलबुल का Sense of Humor उसके पास ही रहेगा लेकिन फिर भी उसके किरदार में और संजीदगी आएगी। दबंग 4 का आईडिया सलमान खान को फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया ने पिछले साल दिया था जो सलमान खान को काफी पसंद आया था। इधर तिग्मांशु धूलिया ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू किया था। दबंग 4, 2023 जनवरी में फ्लोर पर चली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X