#CastAlert: सलमान खान ने आमिर से मांगा उनका रोल, फाइनल हुए महाभारत के कृष्ण!
आमिर खान की महाभारत के लिए कास्टिंग की चर्चा ज़ोरों पर चल रही है। एक तरफ जहां फिल्म की स्क्रिप्ट पर तेज़ी से काम चल रहा है वहीं दूसरी तरफ फिल्म की कास्टिंग को लेकर तेज़ अफवाहें उड़ रही हैं।
माना जा रहा है कि आमिर अपने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान कोस्टार अमिताभ बच्चन को धृतराष्ट्र का किरदार ऑफर कर चुके हैं। अब अगली खबर है फिल्म में सलमान खान को लेकर।

दरअसल, सलमान खान काफी समय से एक महाभारत में काम करना चाहते थे और उनका अपना ही वर्जन था। लेकिन जब उन्हें पता चला कि आमिर ऐसी फिल्म पर काम शुरू कर चुके हैं तो उन्होंने खुद ही आमिर को फिल्म में काम करने की इच्छा जता दी।
अब फिल्म में सलमान से बेहतर क्या हो सकता है। माना जा रहा है कि सलमान ने आमिर से कृष्ण बनने की इच्छा ज़ाहिर की है। और सलमान को कोई ना कहां करता है। वैसे भी जब से आमिर ने अपने कृष्ण बनने पर लेकर बवाल सुना है, वो थोड़ा सा अटक गए थे।
लेकिन अब माना जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान कृष्ण की भूमिका में दिखेंगे वहीं आमिर खान कर्ण या अर्जुन में से किसी एक की भूमिका में दिख सकते हैं। अब बस शाहरूख का नाम भी जुड़ जाए तो परफेक्ट हो जाएगा।
अगर इन खबरों में ज़रा भी सच्चाई है तो आमिर खान और सलमान खान 24 साल बाद एक साथ आ रहे हैं। ये रिपोर्ट डेक्कन क्रॉनिकल की है और अभी तक कोई इस खबर की पुष्टि नहीं करना चाहता है।
वहीं थोड़े दिन पहले खबर थी कि फिल्म में द्रौपदी के रोल के लिए दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications













