Awww: प्यार में झगड़ा पड़ा सलमान को बड़ा महंगा, लूलिया को इस गिफ्ट से मनाया!
[गपशप] कहते हैं ना कि जब कोई प्यार में होता है तो कुछ भी सही गलत नहीं होता। तो लूलिया वंतूर अगर डेज़ी शाह को लेकर थोड़ी इनसिक्योर हुई भीं, और सलमान से झगड़ा किया भी तो भी सब चलता है। कम से कम इससे ये तो पता चला कि सलमान के लिए भी लूलिया स्पेशल हैं।
जी हां, हाल ही में सलमान और लूलिया के झगड़ों की खबरों से मीडिया गुलज़ार था लेकिन अब सलमान ने लूलिया को मना ही लिया है। वैसे लूलिया सलमान की बिग बॉस कॉटेज पर दिखीं थीं और अब खबर है कि सलमान ने लूलिया को एक महंगी सिल्वर गाड़ी गिफ्ट की है।
[सलमान की कमिटमेंट प्रॉब्लम.....लूलिया को किया UPSET!]
अब लूलिया इस गाड़ी से मुंबई में कितना घूमती हैं पता नहीं क्योंकि उन्हें ऑटो ज़्यादा पंसद है और हमेशा मीडिया से दूर रहना लूलिया को अच्छा लगता है। लेकिन लूलिया को मनाने के लिए सलमान का इतना महंगा गिफ्ट कम से कम ये तो बता गया कि अभी भी सलमान उतने ही रोमांटिक हैं, बस इंसान सही होना चाहिए!
[शाहरूख से सलमान तक, ऋतिक से बच्चन तक...करोड़ों में लेन देन!]
वैसे देखिए सलमान और लूलिया की ये चंद तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
