सलमान फैंस को मिल सकता है झटका..5 नहीं, 7 सालों की जेल!
[गपशप] साल 2002 के हिट एंड रन केस में सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। अब भले ही सलमान सजा कम करने के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट में अपील करें। लेकिन बता दें, सलमान की मुश्किलें यहां खत्म नहीं होगी। बल्कि यूं कह सकते हैं कि अभी सलमान पर मुसीबतों का पहाड़ टूटने वाला है।
हिट एंड रन केस से अलग सलमान के खिलाफ दो और मुकदमे चल रहे हैं, जिनकी सुनवाई इसी महीने होनी है। ये दोनों केस राजस्थान में चल रहे हैं। ये दोनों ही केस सलमान की परेशानी बढ़ा सकते हैं। सलमान पर एक आर्म्स एक्ट केस चल रहा है, जिसकी सुनवाई 14 मई होनी है। जबकि, दूसरा मुकदमा है अवैध शिकार का, जिसकी सुनवाई 28 मई को होने वाली है।
सलमान खान की जेल यात्रा से इनकी बजेगी बैंड
बता दें, आर्म्स एक्ट मुकदमा में सलमान आरोपी हैं क्योंकि 1998 में दो चिंकारों के अवैध शिकार में सलमान ने जिस बंदूक का इस्तेमाल किया था, उसकी लाइसेंस की तारीख खत्म हो चुकी थी। मुश्किल की बात यह है कि यदि सलमान इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 7 सालों की सजा हो सकती है। जी हां, यानि की हिट एंड रन केस की सजा से भी ज्यादा।
वहीं, दूसरा केस है अवैध शिकार का। फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और सतीश शाह को काले हिरण का अवैध शिकार करने के मामले में आरोपी माना गया है। इस केस में दोषी पाए जाने पर 3 साल की सजा सुनाई जा सकती है।
#HitAndRun केस के वो 4 गवाह..जिनसे बदल गई सलमान की जिंदगी!
बहरहाल, सलमान इन दोनों मामलों में जमानत पर रिहा हैं। वहीं, उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट में अपील भी कर रखी है। लेकिन सलमान भले ही कितने ही दिन जेल जाने से बचे रहें, कोर्ट के चक्कर काटते काटते उनकी आधी जिंदगी जरूर बीत गई। अब देखना है कि हिट एंड रन केस के बाद इन दो मामलों में सलमान पर क्या फैसला किया जाता है!
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications













