सलमान खान vs ऋतिक.. किसके हाथ लगेगी यह धमाकेदार एक्शन रीमेक!
[गपशप] अफवाहों की मानें तो तमिल सुपरस्टार सूर्या अपनी आगामी फिल्म 24 का हिंदी रीमेक प्रोड्यूस करना चाहते हैं। इस तमिल- तेलुगु फिल्म में सूर्या ट्रिलर रोल निभा रहे हैं। 24 एक साइंस फिक्शन और एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसका निर्देशन विक्रम कुमार कर रहे हैं।
काफी समय से पोस्टपोंड होते होते यह फिल्म अब मई 2016 में रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं कि यह इस साल की बहुप्रीतिक्षित तमिल- तेलुगु फिल्मों में एक है। हिंदी रीमेक की बात करें तो सूत्रों के अनुसार, सूर्या इस फिल्म के लिए सलमान खान और ऋतिक रोशन को अप्रोच करने वाले हैं।
ALERT: दुश्मनी खत्म.. 'ब्लॉकबस्टर' डाइरेक्टर ने सलमान खान से फिर मिलाया हाथ!
मई में जैसे ही फिल्म रिलीज हो जाएगी, काफी उम्मीद है कि इसके हिंदी रीमेक पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा। हमें पता है यदि ऐसा होता है तो सलमान और ऋतिक फैंस इससे बेहद खुश होने वाले हैं। आखिरकार दोनों ही एक्टर्स एक्शन करने में माहिर हैं।
लेकिन अब देखना दिलचस्प रहेगा कि आखिरकार यह फिल्म किसके हाथ लगती है। फिलहाल तो सलमान खान अपनी फिल्म सुल्तान में व्यस्त हैं। वहीं ऋतिक रोशन भी मोहनजोदड़ो और फिर संजय गुप्ता की फिल्म काबिल में बिजी हैं।
यहां देखें लिस्ट, जिसके हिंदी रीमेक का है इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications













