#Buzz: नो एंट्री सीक्वल से सलमान खान OUT, ऋतिक रोशन IN
हाल ही में खबरे थीं कि सलमान खान नो एट्री सीक्वल में फाइनल हो चुके हैं लेकिन अब अगर सूत्रों की मानें तो सलमान खान को फिल्म में ऋतिक रोशन रिप्लेस कर चुके हैं। फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी।
काफी समय से सलमान खान के नो एंट्री सीक्वल पर काम चल रहा है और हाल ही में एक बार फिर फिल्म पर ज़ोरों से बात हो रही थी। खबर थी कि सलमान खान फिल्म में डबल रोल करते दिखाई देंगे।
बोनी कपूर ने प्रोजेक्ट पर काम शुरू करवा दिया है। लेकिन अब ताज़ा खबरों की मानें तो सलमान खान नो एंट्री सीक्वल को रिजेक्ट कर चुके हैं और फिल्म में ऋतिक रोशन की एंट्री हो चुकी है।

फिल्म का नाम है नो एंट्री में एंट्री। हालांकि सलमान ने फिल्म को ना क्यों कहा, ये किसी को नहीं पता है। अनीस बज़्मी की ये कहानी नई नहीं बल्कि 1997 में बन रही एक फिल्म आंख मिचौली की कहानी है।
फिल्म के लिए सलमान खान फाइनल थे और डबल रोल में थे लेकिन फिल्म शुरू होनी थी जुड़वा के बाद और सलमान खान लगातार दो डबल रोल नहीं करना चाहते थे।
वहीं गपशप गली की मानें सलमान खान के अलावा इस फिल्म में 9 हीरोइनों को कास्ट करना है और अभी इनकी खोजबीन चल रही थी। और जब तक खोजबीन चल रही थी तब तक कोशिश की जा रही थी कि सलमान खान भी डेट्स दे दें।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सभी किरदार डबल रोल निभाएंगे। और अब अनीस बज़्मी पिछले एक हफ्ते में कई बार ऋतिक रोशन से मिल चुके हैं जिसका मतलब यही निकाला जा रहा है कि जल्द ही वो फिल्म का हिस्सा होंगे।
वैसे सलमान खान और ऋतिक रोशन की आपसी ईक्वेशन काफी अजीब है। दोनों में अक्सर ही खींचातानी चलती रहती है।


Click it and Unblock the Notifications











