#Breaking: शाहरूख ने लीक की इस सलमान फिल्म की डीटेल्स....सलमान ने फिल्म कर दी REJECT!
कब से गपशप गली में एक ही चर्चा है। सलमान खान और उनकी डांस फिल्म। लेकिन अब सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने इस फिल्म से टाटा बाय बाय कर दिया है। खबरों की मानें तो सलमान खान रेमो डीसूज़ा की फिल्म में बाप का रोल करने को तैयार नहीं हैं।
सूत्रों की मानें तो सलमान खान को लगता है कि वो फिल्म में एक छोटी सी बेटी के बाप नहीं लग पाएंगे और ये रोल दूसरे हीरो को जाना चाहिए। वरूण या कोई और उन्हें फिल्म में रिप्लेस कर सकता है।

Recommended Video

गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए सलमान खान काफी समय से डांस ट्रेनिंग ले रहे थे और अब उनके अचानक फिल्म छोड़ने से सब सदमे में हैं। रेमो डीसूज़ा तो इस फिल्म के बारे में मीडिया से भी बातचीत कर चुके हैं।
दरअसल हुआ यूं कि शाहरूख पहुंचे थे रेमो के टीवी शो डांस प्लस पर। जहां केवल एबीसीडी 4 के बारे में बात हो रही थी। इम्तियाज़ अली से रहा नहीं गया और उन्होंने पूछ लिया कि कोई एबीसीडी 3 की बात क्यों नहीं कर रहा है।
ऐसे में शाहरूख ने झट से जवाब दिया कि नहीं वो तो हो गया है ना उसमें सलमान फाइनल। वही करेगा। रेमो ने भी शाहरूख की बात से हां में हां मिलाई।
लेकिन अब सलमान खान फैन्स का दिल टूट ही जाएगा। वैसे ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने कोई अच्छी फिल्म छोड़ दी हो -


Click it and Unblock the Notifications
