कैटरीना कैफ का साथ नहीं देंगे सलमान खान.. एक झटके में फिल्म REJECT
कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ फिल्म टाइम टू डांस से बॉलीवुड में कैमियो कर रही हैं। यह एक डांस फिल्म होगी, जिसमें उनके साथ मुख्य किरदार में होंगे सूरज पंचोली। खबर थी कि इस फिल्म में सलमान खान भी एक कैमियो निभाने वाले हैं। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान ने फिल्म में स्पेशल नंबर करने से इंकार कर दिया है। दरअसल, सलमान फिलहाल अपनी फिल्में दबंग 3 और भारत पर फोकस करना चाहते हैं।
BOX OFFICE पर तगड़ी ओपनिंग.. खान सुपरस्टार्स होंगे पीछे
सलमान खान की दोनों फिल्में 2019 में आने की संभावना है। लिहाजा रेस 3 के रिलीज होते ही सलमान भारत की तैयारी में व्यस्त हो जाएंगे। वहीं, इसाबेल की बात करें तो यह उनके लिए बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन स्टेनली डिकोस्टा कर रहे हैं।

Recommended Video

इसाबेल ने इस फिल्म के लिए काफी ट्रेनिंग ली है। उन्होंने इस फिल्म के लिए काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने इस फिल्म के लिए कई तरह का डांस फॉर्म भी सीखा है। फिल्म में सूरज एक स्ट्रीट डांसर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को भूषण कुमार और रेमो डिसूजा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि इसे 2018 के अंत तक रिलीज कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











