OUCH: अभी फिल्म आई नहीं कि सलमान ने डायरेक्टर का मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया!
सलमान खान और संजय लीला भंसाली एक साथ काम कर पाएं, ऐसी संभावनाएं सबको कम ही लग रही हैं। लेकिन अब सलमान खान ने गलती से ही सही, लेकिन शानदार खुलासा कर दिया है।
सलमान खान आजकल ट्यूबलाइट प्रमोशन में व्यस्त हैं लेकिन फिर भी उनकी शैतानी कम नहीं होती। दरअसल, ये सब जानते हैं कि जब सलमान खान शैतानी के मूड में आते हैं तो वो केवल शैतानी करते हैं और बाकी लोग मज़े लेते हैं।
अब हुआ यूं कि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात कर रहे थे। तभी उन्होंने बातों बातों में कह दिया कि संजय लीला भंसाली के साथ भी एक फिल्म पर काम चल रहा है। और फिर तुरंत ही कहा, सॉरी बुटाला साहब, नहीं बताना था।

इतना कहकर सलमान खान हंसने लग गए। शायद सलमान खान केवल संजय लीला भंसाली का मज़ाक उड़ा रहे थे। वैसे सलमान खान पहले भी रणवीर सिंह के साथ मिलकर भंसाली का मज़ाक उड़ा चुके हैं।
या फिर ये खबर किसी आधिरकारिक घोषणा का इंतज़ार कर रही थी। दरअसल, अमर बूटाला, सलमान खान की कंपनी के सीईओ हैं और सलमान का सारा काम वही देखते हैं।
["जब तक दूसरे हीरो का रोल नहीं होगा Cut, तब तक Shooting बंद"]
सलमान खान और भंसाली में काफी गहरी दोस्ती थी लेकिन ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद भंसाली ने अपनी हम दिल दे चुके सनम की हीरोइन को चुना और सलमान का साथ छोड़ दिया।
इसके बाद सांवरिया में भले ही सलमान थोड़े समय के लिए नज़र आए लेकिन उनके और भंसाली के बीच सबकुछ हमेशा की तरह ठीक नहींं हो पाया।


Click it and Unblock the Notifications