सलमान खान बोले- 'मैं उसके सिर पर कुर्सी मार दूंगा.. कितना गलत काम किया', जानें क्या है माजरा
Recommended Video

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान जितना अपनी फिल्मों और फैन फॉलोइंग को लेकर मशहूर हैं उतना ही अपने गुस्से की वजह से जाने जाते हैं। वहीं कई बार किसी न किसी बात कर उनका कई स्टार्स से झगड़ा भी होते देखा गया है। तो ऐसा ही एक किस्सा हम आपको सुनाने जा रहे हैं। हाल ही में अफवाहें थीं कि धूम 4 को लेकर सलमान खान और रणवीर सिंह से बात चल रही है। हालांकि ये खबरें ही थीं क्योंकि दोनों कभी साथ काम करते ही नहीं वजह दोनों के बीच हुए तकरार है.. और ये भी सलमान खान के गुस्से के कारण।
[तीसरा ब्लॉकबस्टर Dhamaka, इनके आगे बड़े-बड़े हीरो भी फेल, जानकर चौंक जाएंगे आप!]
दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि सलमान खान की सुल्तान रिलीज हुई थी। इसी दौरान हमारे रणवीर सिंह सल्लू मियां की ये फिल्म देखने पहुंचे। रणवीर ये फिल्म पेरिस में देखने गए थे। वहीं इसी दौरान फिल्म के एक गाने में रणवीर इतने एक्साइटेड हो गए कि सिनेमाहॉल की स्क्रीन के सामने ही नाचने लग गए। पूरी पब्लिक ने भी उनके साथ खूब मस्ती की लेकिन जब रणवीर का ये कारनामा सलमान को पता चला तो आग-बबूला हो गए। सलमान खान ने इसे रणवीर सिंह की बदतमीजी बताया था।

जी हां! सलमान खान ने एक बयान में कहा कि 'मेरा बस चले तो मैं उसके सिर पर कुर्सी मार दूं।' सलमान ने कहा कि 'ये गलत है क्योंकि रणवीर फिल्म को नहीं देख रहा था बल्कि वो थिएटर में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।' वहीं सलमान के गुस्से की ये कहानी नई नहीं है। आगे जानें किन-किन मौकों और लोगों पर फूटा सलमान का गुस्सा-


Click it and Unblock the Notifications