सलमान खान को एक और झटका, बड़ी फिल्म से Out, झूठी खबरें वायरल!
रेस 3 के बाद सलमान की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां एक तरफ उन्हें फैंस की काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ एक के बाद एक फिल्मों से उनका नाम Out होता जा रहा है। रेस 3 के दौरान रेमो डिसूजा की अगली डांस फिल्म में सलमान खान का नाम आ रहा था वहीं अब रेस 3 को मिले झटके के बाद रेमो की डांस फिल्म में सलमान खान नहीं है। वहीं हाल ही में सलमान का नाम एक और बड़ी फिल्म से जोड़ा जा रहा था। जिसके बाद सलमान को एक और तगड़ा झटका लगा है।
[BOX OFFICE: सलमान की रेस 3 नहीं, संजू के सामने ये है सबसे बड़ा रिकॉर्ड- 400 करोड़ कलेक्शन]
दरअसल, हाल ही में खबरें आ रही थीं कि यशराज फिल्म्स ने सलमान खान को धूम 4 ते लिए साइन कर लिया है। वहीं बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म में सलमान खान नहीं हीं। माना जा रहा था कि धूम 4 के लिए सलमान खान को एप्रोच किया जाएगा लेकिन एक दिन की अफ्वाहों के बाद सलमान का नाम धूम 4 से आउट माना जा रहा है। वहीं ये पहली बार नहीं है जब धूम 4 को लेकर ऐसे अफ्वाहें उड़ी हैं। इससे पहले इस फिल्म के लिए शाहरुख खान का नाम उड़ा था। हालांकि बाद में उन्होंने खुद कहा था कि उन्हें धूम 4 के लिए कोई ऑफर नहीं आया है।

चर्चाएं तो यहां तक थीं कि आदित्य चोपड़ा 2020 तक इस फिल्म को रिलीज करना चाहते हैं। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य जल्द ही 'धूम 4' पर काम करना शुरू कर देंगे। हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं बताई जा रही है। फिलहाल तो धूम फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म यानी धूम4 के लिए फैंस को इंतजार करना होगा। खैर, हमें धूम 4 कास्ट के ऑफिशियल घोषणा का इंतजार है। क्योंकि धूम 4 से पहले भी कई एक्टर्स का नाम जुड़ चुका है.. यहां देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications