..................... Salman KHan in not moving out of Galaxy Apartments - Hindi Filmibeat

#ClearHai: सलमान खान से जुड़ी ये खबर सुनें, तो उसे इग्नोर कर दें!

सलमान खान से जुड़ी एक अफवाह काफी दिनों से फैली हुई है। अफवाह ये है कि सलमान खान अपना गैलेक्सी अपार्टमेंट वाला घर छोड़कर दूसरे बंगले में शिफ्ट हो रहे हैं।

ये बंगला पिछले अपार्टमेंट से बड़ा है और लिटिल स्टार नाम की कॉलोनी में है। लेकिन हम आपको क्लियर कर दें कि ऐसी किसी अफवाह में कोई दम नहीं है और सलमान खान कहीं नहीं जा रहे हैं।

Salman Khan Moving out

अब सलमान खान के पिता सलीम खान ने ये कंफर्म कर दिया है कि सलमान खान कहीं नहीं जा रहे हैं। ना ही उनका परिवार कहीं और शिफ्ट हो रहा है। वो लोग जहां रहते थे वहीं रहेंगे।
[#BOLD: रणबीर से सलमान बनने लगोगे तो डर लगेगा]

वैसे सलीम खान, अक्सर सलमान खान फैन्स से जुड़े रहते हैं और उनसे जुड़ी किसी भी अफवाह का तुरंत खंडन करते हैं। लेकिन इस बार उन्हें मीडिया पर गुस्सा भी आया कि इस तरह की खबरें कैसे बिना किसी वजह के बनाई जा सकती हैं।

वैसे सलमान खान से जुड़ी और कई अफवाहें, हाल ही में उड़ी हैं, जिन पर आपको बिल्कुल ध्यान नहीं देना चाहिए -
सलमान का घर
माना जा रहा था कि सलमान खान का पूरा परिवार, लूलिया वंतूर सहित इस लिटिल स्टार कॉलोनी में शिफ्ट हो जाएगा क्योंकि उनका गैलेक्सी अपार्टमेंट वाला घर आरामदायक है पर अब छोटा पड़ रहा है।

सलमान की शादी
अब इस घर की खबर को सीधा जोड़ा गया सलमान खान की शादी से। कब से ये खबरें हैं कि सलमान खान लूलिया वंतूर से आखिरकार शादी कर रहे हैं।

सलमान के गिफ्ट
हर वक्त ये खबर ज़रूर उड़ जाती है कि सलमान खान ने इसे इतना महंगा गिफ्ट दिया, सलमान खान ने उसे उतना महंगा गिफ्ट दिया। कभी गाड़ी तो कभी बंगला।

सलमान की फीस
हर साल खबर उड़ती है कि सलमान खान बिग बॉस का अगला सीज़न नहीं करेंगे और अगली खबर उड़ती है कि वो नया सीज़न करेंगे, बस फीस बड़ी होगी।

सलमान की रेस
सलमान खान रेस 3 के विलेन होंगे जब से ये खबर उड़ी है, बंद होने का नाम ही नहीं लेती है।

सलमान की धूम
सलमान खान धूम 4 के विलेन होंगे जब से ये खबर उड़ी है तब से सलमान खान के बदले शाहरूख से ऋतिक तक सबका नाम धूम से जुड़ चुका।

सलमान की किक
खबर है कि सलमान किक 2 छोड़कर टाईगर ज़िंदा है कर रहे हैं, जबकि सच्चाई ये है कि किक 2 फिल्हाल लिखी जा रही है।

सलमान की हीरोइन
हर बार, हर फिल्म के लिए सलमान खान की हीरोइन बनने को लेकर इतनी अफवाहें उड़ती हैं कि फिल्म से हर हीरोइन का नाम एक बार ज़रूर जुड़ जाता है।

सलमान की नज़र
सलमान खान किसी नए स्टार के साथ नज़र आए नहीं कि खबर ज़रूर आती है कि वो सलमान की अगली फिल्म का हिस्सा है। फिलहाल अफवाहों की मानें तो सलमान खान कृति सैनन और शिवाय एक्ट्रेस साएशा सहगल का काम देखते रहते हैं।

सलमान की ज़िद
माना जाता है कि सलमान खान ज़िद्दी बहुत हैं। और उनकी कुछ डिमांड तो हमेशा डिमांड में ही रहती है--->[मुझे ये फिल्म करनी है, कैसे भी, कभी भी - सलमान खान]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X