OUCH.. झूठी थीं अफवाहें.. इस फिल्म में नहीं होंगे सुपरस्टार सलमान खान!
सोहेल खान ने सारी अफवाहों को शांत करते हुए बताया है कि उनकी आने वाली फिल्म शेर खान में सलमान खान का होना अब तक पक्का नहीं है।
सभी अफवाहों के उलट.. सुपरस्टार सलमान खान अपने भाई सोहेल खान की आने वाली फिल्म 'शेर खान' का हिस्सा नहीं हैं। सोहेल इस फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं और फिलहाल इस फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। सोहेल ने कंफर्म किया है कि अब तक किसी को भी मेनलीड किरदार के लिए अप्रोच नहीं किया है। और काफी उम्मीदें हैं कि फिल्म के हीरो सलमान खान नहीं होंगे।
[सलमान की 'दबंग 3'.. शाहरूख की 'डॉन 3'.. और 'धूम 4'..]

सोहेल ने कहा- फिल्म की कास्टिंग पर फिलहाल काम शुरु नहीं हुआ है और ना ही अभी सलमान भाई को अप्रोच किया गया है। यदि फिल्म का किरदार मैच्यौर होगा तो हीरो सलमान खान हो सकते हैं। लेकिन यदि युवा किरदार हुआ तो वरूण धवन, टाईगर श्राफ जैसे एक्टर को अप्रोच किया जाएगा।
इस फिल्म के अलावा सोहेल खान एक और स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम होगा 'पंजाबी निकाह'.. यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी, जो इस साल के अंत तक शुरु कर दी जाएगी।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











