32 सालों में पहली बार सलमान खान बायोपिक में दिखेंगे, भारतीय जासूस 'ब्लैक टाइगर' की दमदार कहानी
सलमान खान हाल में ही राधे फिल्म रिलीज हुई। जिसका कोरोना के चलते वो धमाल नहीं देखने को मिला जैसा कि उम्मीद थी। हालांकि सलमान खान की पहले आई भारत फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में सलमान खान अब फिल्मों की कहानी पर खास ध्यान दे रहे हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 32 सालों के करियर में पहली बार अब सलमान खान बायोपिक में नजर आएंगे।
'नो वन किल्ड जसिका', 'रेड' जैसी फिल्मों को बनाने वाले निर्देशक व राइटर राजकुमार गुप्ता की आने वाली फिल्म के साथ सलमान खान का नाम जुड़ा जा रहा है। राजकुमार गुप्ता की आने वाली फिल्म एक बायोपिक है जोकि भारतीय जासूस रविंद्र कौशिक पर आधारित बताई जा रही है। रविंद्र कौशिक को भारत का इंडियन ब्लैक टाइगर कहा जाता है।

सलमान खान पहले ही बॉलीवुड के टाइगर कहलाते हैं ऐसे में ब्लैक टाइगर की बायोपिक के लिए राजकुमार गुप्ता की पहली पसंद सलमान खान ही हैं। पिंकविला की खबर का कहना है कि सलमान खान को ब्लैक टाइगर की स्क्रिप्ट भी काफी पसंद आई है और उन्होंने इस फिल्म के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

पहली बार बायोपिक में दिखेंगे टाइगर
32 साल के करियर में पहली बार सलमान खान असल जिंदगी के प्रेरित किरदार में नजर आएंगे। सलमान खान ने इतने सालों में कभी बायोपिक में काम नहीं किया है लेकिन इस बार वह असल जिंदगी का किरदार निभा सकते हैं।

अच्छी कहानी
सलमान खान इन दिनों फिल्मों की कहानी पर ध्यान दे रहे हैं। इस बार वह फिल्म की स्क्रिप्ट पर बारिकी से समझ परख रहे हैं और वह फैंस के साथ अच्छा कंटेंट परोसने की तैयारी में हैं।

कौन हैं ब्लैक टाइगर
ब्लैक टाइगर भारतीय जासूस रविंद्र कौशिक हैं। जिन्हें देश ब्लैक टाइगर के नाम से जानते हैं। कहा जाता है कि इस जासूस के चलते हजारों की जिंदगी बचाई गई थी और ऐसी ही प्रेरित कहानी को राजकुमार गुप्ता लेकर आ रहे हैं।

सलमान खान के पास ये प्रोजेक्ट्स हैं
सलमान खान टाइगर 3 की शूटिंग में अब बिजी होने वाले थे। इसके बाद वह साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में भी नजर आएंगे।

साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ भी सलमान का नाम
इस साल साउथ की फिल्म मास्टर रिलीज हुई थी जोकि ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद फिल्ममेकर्स ने ऐलान किया कि मास्टर का हिंदी रिमेक भी बनेगा और कहा जा रहा है कि सलमान खान लीड रोल में नजर आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications