सलमान को मिला नया फैन
सलमान को लोगो का चहेता कहा जाता है। उनके प्रशंसको में एक और नाम जुड़ गया है। हम बात कर रहे है डब्बू मलिक के छोटे बेटे अमल मलिक की।
अमल ने फिल्म किसान ने बॉलीवुड में संगीत की दुनियां में कदम रखा है। अमल ने इस फिल्म में मेरे देश की धरती गाने को रिमीक्स किया है। जब अमल नौ साल के थे तो गोवा में छुट्टियां मनाने गए थे। वहां सलमान एक फिल्म की शुटिंग कर रहे थे। सलमान से मिलकर अमल काफी प्रभावित हुए थे।
19 साल के हो चुके अमल की पसंद अभी भी बरकरार है। फिल्म किसान के सेट पर जब अमल की मुलाकात सलमान से हुई तो उन्हें उनके अंदर कोई परिवर्तन नहीं दिखा। वे वैसे ही लग रहे थे जैसे कि गोवा में मिले थे।
अब सल्लू भाई है ही ऐसे!


Click it and Unblock the Notifications